RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बंदर मामा लड़ें चुनाव..!: जयनारायण पाण्डेय

जयनारायण पांडे(कनियारी,रोहतास)

बंदर मामा लड़ें चुनाव!

बंदर मामा किसी तरह से
टोपी पाये एक ।
झटपट पहन माथे पर
चलने लगे तेज ।।
आ गई चुनाव की तिथि
रीति नीति बदल डाले ।
झुंड बनाए भालू -गेंडें का
नॉमिनेशन फाइल कर डाले ।
गांव-गांव में घूम-घूम कर
नारा लगाए एक ।
पैसे की जरूरत जिसको
देने लगे चेक ।।
फट -फटाफट हाथ जोड़ते
विकास का करते वादा ।
जीत दिला कर देख लो भाई
वादा करते पका ।।
फूटा भाग्य अपने देश का
मामा जी की हो गई जीत ।
भीड़ लगी घोड़े – गदहे की
अब क्या सोचना है भविष्य ।।
अब देश भगवान के हाथों
शायद वही कल्याण करें ।
नमस्कार कवि की ओर से
नेताजी सावधान रहें ।।

Related posts

भोजपुर:जसम का राष्ट्रीय सम्मेलन, 12-13 जुलाई को राँची में।

rktvnews

चतरा:शहीद पुलिस उपाधीक्षक विनय भारती के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : 92 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

चतरा: समर कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय (TOT) प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

वाचस्पति सारस्वत सम्मान से नवाजे गए ज्ञानचंद सोनीवाल जी।

rktvnews

Leave a Comment