RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:BSDMA का 23वां ‘सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम’ बैच सफलतापूर्वक संपन्न।

तैराकी से सुरक्षा तक: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने युवाओं को बनाया मास्टर ट्रेनर।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )13 मार्च। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) द्वारा आयोजित 9 दिवसीय “सुरक्षित तैराकी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का 23वां बैच आज नीनी, गायघाट, पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में डूबने की घटनाओं को कम करना और युवाओं को जल सुरक्षा से संबंधित आवश्यक कौशल प्रदान करना था।
बताया गया कि यह प्रशिक्षण 5 मार्च 2025 को प्रारंभ हुआ, जिसमें जमुई जिले के 23 युवाओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। ये मास्टर ट्रेनर्स अब अपने-अपने प्रखंडों में अन्य युवाओं को तैराकी का प्रशिक्षण देंगे, जिससे जल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और डूबने की दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
समापन समारोह में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव मो. वारिस खान, वरीय सलाहकार अशोक कुमार शर्मा एवं नीनी के प्राचार्य नंद कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षुओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर सचिव मो. वारिस खान ने कहा, “यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए जीवन रक्षक साबित होगा। मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षित युवा जल सुरक्षा को लेकर अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएंगे और लोगों को डूबने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
‘सुरक्षित तैराकी’ कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके तहत राज्य के युवक-युवतियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाता है। इन्हें त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त कर डूबने की घटनाओं से बचाव के लिए तैनात किया जाता है, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

rktvnews

दुमका :विधायक आलोक सोरेन ने “दीदी की दुकान” का किया उद्घाटन।

rktvnews

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव की सपत्निक पूजा-अर्चना की।

rktvnews

संजय श्रीवास्तव, अवर सचिव एवं नितिन कुमार, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, झारखंड राँची का गढ़वा आगमन।

rktvnews

सारण:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

rktvnews

राजस्थान:अलवर जिले में होगा 10 हजार करोड़ से अधिक का निवेश, 240 एमओयू पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment