RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:सोन दियारा क्षेत्र में दो गुटो के बीच वर्चस्व को ले फायरिंग।

फाइल फोटो

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 02 मई।कोईलवर थाना अंतर्गत सोन दियारा छेत्र में दो गुट्टों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग के संबंध में सूचना देते हुए भोजपुर पुलिस के सोशल मीडिया कोषांग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कीआज 02.05.2024 को सुबह भोजपुर पुलिस को जानकारी प्राप्त हुआ कि सोन दियारा क्षेत्र में दो गुटों ,सत्येन्द्र पाण्डेय एवं गुड्डू राय के बीच वर्चस्व को लेकर रात्री में फायरिंग हुआ। सोन दियारा में कमालु चक (गदहिया धार) में पता चला कि एक व्यक्ति गोली लगने से मृत पड़ा हुआ है।

मृत व्यक्ति का नाम विमरा महतो उम्र 20 वर्ष, पे०-हुगी महतो, सा०-चकिया, थाना- डोरीगंज, जिला- सारण है। भोजपुर पुलिस द्वारा मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु आरा भेजा गया। इसी बीच जानकारी प्राप्त हुआ कि इसी घटना में सुदर्शन राय उम्र-40 वर्ष, पे०-तुलसी राय सा०-चकिया, थाना- डोरीगंज, जिला- सारण (छपरा) की म्रत्यु में इलाज के क्रम में एक निजी अस्पताल में हो गया। जिसका पोस्टमार्टम उसके परिजन के जानकारी एवं समक्ष द्वारा सदर अस्पताल भोजपुर (आरा) में कराया गया है। एक जख्मी पूर्णमासी महतो, पिता-रजक महतो, सा०-चकिया, थाना- डोरीगंज भी जख्मी हो गया है। जो इलाजरत है। भोजपुर पुलिस ने बताया की विधि-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक , एस०डी०पी०ओ० सदर-2 एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। भोजपुर पुलिस ने जारी विज्ञाप्ति में बताया की इस घटना के संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

दरभंगा:बीएलओ एवं प्रमंडल के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारीयों का हुआ प्रशिक्षण।

rktvnews

बिहार के मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार ने सोन नदी में डूबकर मरने वाले बच्चों की घटना पर दुःख जाहिर किया और दुखद बताया ।

rktvnews

भोजपुर:प्रो o अरुण मोहन भारवि पर वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय ने दी पी. एच. डी की उपाधि।

rktvnews

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) सहित पेयजल प्रमंडल द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

rktvnews

डीआरडीओ ने मध्यम दूरी के माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट भारतीय नौसेना को सौंपा।

rktvnews

राष्ट्रपति द्वारा प्रदेश के सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू-अभिलेख और 15 जिलों के कलेक्टर्स को मिला “भूमि सम्मान 2023”

rktvnews

Leave a Comment