RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा: डीएम ने किया हिसुआ प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण।

RKTVNEWS/नवादा(बिहार)02 मई। आज प्रशांत कुमार सी.एच. जिला पदाधिकारी, नवादा द्वारा हिसुआ प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि आरटीपीएस काउंटर के अंदर लोगों की काफी भीड़ थी, जिसमें से कुछ व्यक्ति आरटीपीएस काउंटर के अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किये हुए थे। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक सहायक को निर्देश दिये कि आरटीपीएस काउंटर के अंदर अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश को रोका जाए। आज जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड परिसर हिसुआ में स्थित प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड पशु चिकित्सालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुनियादी केंद्र हिसुआ, पंचायती राज कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश। उन्होंने कार्य संस्कृति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय का भवन काफी पुराना एवं जर्जर स्थिति में पाया गया एवं प्रखंड परिसर में काफी गंदगी और शौचालय भी काफी गंदा पाया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड परिसर को साफ सुथरा एवं शौचालय को भी साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिए।
अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अंचल लेखागार भवन हिसुआ में प्रवेश हेतु बायोमेट्रिक एवं सीसीटीवी कैमरा कार्यशील नहीं है। उन्होंने बायोमेट्रिक एवं सीसीटीवी कैमरा को ठीक कराने का निर्देश दिये। उन्होंने प्रखंड परिसर में बाहरी मवेशी को विचरण करते हुए देखा एवं कई निजी वाहन गाड़ियां भी पार्क में पाई गई। जिस पर जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड परिसर का दोनों प्रवेश द्वार पर गेट लगाने का निर्देश दिए ताकि अनाधिकृत वाहन एवं बाहरी मवेशी प्रखंड परिसर में ना दिखे।

Related posts

राजस्थान:प्रदेश में आगामी मानसून में सघन पौधारोपण का एक्शन प्लान तैयार करें:अति. मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज

rktvnews

राजस्थान:अटल भूजल योजना से राजस्थान जल के क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर।

rktvnews

चतरा:मंत्री संजय प्रसाद यादव का चतरा आगमन।

rktvnews

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कराने से क्या बदलाव आएगा?

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भूटान के चौथे नरेश से भेंट की और वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में भाग लिया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment