RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला में 1645 युवक युवतियों का हुआ निबंधन।

रोजगार मेले में 325 युवाओं का हुआ डायरेक्ट प्लेसमेंट।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)01 मार्च।जीविका द्वारा योगापट्टी प्रखंड परिसर में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रखंड कार्यालय परिसर के अंतर्गत खेल मैदान परिसर योगपट्टी में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
रोज़गार मेला का विधिवत उद्घाटन विधायक योगपट्टी विनय बिहारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण कुमार, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक आर.के निखिल, रोजगार प्रबंधक विकास कुमार, नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार,नगर उपाध्यक्ष चुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर जीविका के विषयगत प्रबंध, योगपट्टी प्रखंड के सभी जीविका कर्मी, सभी कैडर एवं हजारों की संख्या में रोजगार की तलाश में युवक युवतियाँ शामिल हुए।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया की इस प्रकार का आयोजन युवाओं को उनके कौशल और प्रतिभा के अनुसार रोजगार के लिय अवसर प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की के विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि से कंपनी की क्रिया कलाप की जानकारी ले कर अपना रजिस्ट्रेशन करायें। उन्होंने युवाओं के रोजगार के लिए इतना बड़ा प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए जीविका की सराहना की।
इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा की इस क्षेत्र के युवक-युवतियों को कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ले कर सही समय पर अपने करियर की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने मेले में आए सभी कंपनी प्रतुनिधियों को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया रोजगार की तलाश मे बेरोजगार युवा जीविका प्रखंड कार्यालय, संकुल संघ के कार्यालय में कौशल पंजी के माध्यम से अपना आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने मंच से यह भी जानकारी दी की ग्रामीण इलाको में पढ़ाई -लिखाई का बेहतर माहौल बनाने के जिले के चार प्रखंडों में जीविका लाइब्रेरी काम कर रही और जल्द ही योगपट्टी प्रखंड में जीविका लाइब्रेरी की शुरुआत की जाएगी।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला अपने हुनर को तलाशने और तराशने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है और इस युवाओं के करियर विकास के लिए अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर मेले में सफल बनाने वाले दीदियों को उन्होंने सम्मानित भी किया।
रोजगार प्रबंधक विकास कुमार ने जानकारी दी की शाम चार बजे तक 1645 युवाओं ने अपना निबंधन कराया था जबकि 325 युवाओं को कंपनी के प्रतिनिधियों ने सीधी भर्ती का ऑफर दिया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस मेले में शिव शक्ति बायोटेक,नव भारत फर्टिलाइजर्स, अरविंद मिल्स,एलआईसी जैसी कंपनी ने करियर निर्माण के लिए एक सुनहरे मैके प्रदान किए।योगपट्टी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक मिर्जा आज़ाद बेग ने सभी अतिथियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापन और आभार व्यक्त किया।

Related posts

भोजपुर:लावारिस के इलाज पर जताया आभार

rktvnews

जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सभी विभागों के पदाधिकारी एवं मुखिया के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:राजकीय शहीद समारोह में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

एक बार और जाल फेंक रे मछेरे! जाने किस मछली में……

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय मंच पर शिष्टाचार और भारतीय प्रतिनिधित्व का सवाल।

rktvnews

Leave a Comment