RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : दियारा के किसानों के फसल नुकसान व मोटर चोरी को लेकर बैठक आयोजित।

करनामेपुर थाना जाते शिवाजीत मिश्र के नेतृत्व में किसान

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र मे खेतों मे लगे फसल नुकसान तथा मोटर चोरी के विरोध मे किसानों की बैठक चर्चित शिवाजीत मिश्र “पहलवान” के नेतृत्व में सोनबरसा गाँव मे आयोजित की गई। बैठक में कई गाँवों के किसान, मुखिया, सरपंच सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में करनामेपुर दियारा क्षेत्र मे किसानों की हजारों बीघे खेत में लगी फसल को मवेशियों से जानबूझ कर चरवा कर बर्बाद करने के संबंध मे चर्चा हुई। साथ ही खेतों में लगे मोटर तथा बोरिंग पम्प सेट को चोरी कर लिए जाने पर भी चर्चा की गई। किसानों ने फसल नुकसान तथा मोटर चोरी का जमकर विरोध किया। कई बार प्रशासन और सामाजिक लोगों के माध्यम से बीच-बचाव किया गया। इसके बावजूद भी स्थिति यथावत बनी रहती है। शिवाजीत मिश्रा ने कहा कि आये दिन मोटर चोरी तथा मवेशियों से फसल की बर्बादी होती रहती है। जिससे किसानों और उन पशु पालकों के बीच तनाव व्याप्त हो जाता है।

करनामेपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंदन कुमार को ज्ञापन देने के दौरान चर्चा करते शिवाजीत मिश्रा व अन्य

बैठक के बाद शिवाजीत मिश्र “पहलवान” के नेतृत्व में सोनबरसा, परसौंङा, करनामेपुर, सूहियाॅ, ईश्वरपुरा सहित अन्य गाँवों के किसानों ने थानाध्यक्ष चंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा तथा मोटर चोरी एवं मवेशियों से फसल नुकसान पर अंकुश लगाने के संबंध मे आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने किसानों को भरोसा दिलाया कि चोरी एवं फसल नुकसान पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया जायेगा। किसानों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार दियारा क्षेत्र में कुछ पशुपालकों के पास बड़ी संख्या में मवेशी हैं। इन पशुपालकों द्वारा रात में जानबूझ कर मवेशियों को चरने के लिए खुला छोड़ दिया जाता है जिससे किसानों के फसल की बहुत क्षति होती है। बैठक में शिवाजीत मिश्र,  युवा नेता किशुन जी मिश्र, निकेश मिश्र, विकास, पंकज, वीरेंद्र मिश्र, दलजीत मिश्र सहित बङी संख्या मे किसान उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:श्याम स्टील ने किया डीलर सह इंजीनियर होली मिलन समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:मोक्षदायिनी है श्रीमद्भागवत की कथा: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

भोजपुर:04 अगस्त को भाजपा के विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ।

rktvnews

उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2025 के अवसर पर बम निरोधक प्रणालियों पर भारतीय मानक जारी किया।

rktvnews

दुमका:ड्रिप खेती, आदिवासी लोककला ‘चादर-बादोनी’ एवं महिला उद्यमिता की सफल पहलों का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्ष।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: साहित्य की अलौकिक दुनिया से रूबरू करा संपन्न हुआ प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026

rktvnews

Leave a Comment