RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल से वर्ष-2022 बैच के प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड )20 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में वर्ष-2022 बैच के प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अकादमी के निदेशक प्रदीप पंत भी मौजूद रहे। उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में वर्ष-2022 के 15 प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी उत्तराखण्ड भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत राजभवन आए। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी अधिकारियों से वार्तालाप कर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि न्यायपालिका समाज में न्याय, विश्वास और पारदर्शिता की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, संवेदनशीलता और ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए ताकि लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके। महिला प्रशिक्षु अधिकारियों की अधिक संख्या देखकर राज्यपाल ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे न्याय को निष्पक्ष, समयबद्ध और सुलभ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

Related posts

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता ने जनता दरबार में सुनी फरियाद।

rktvnews

भोपाल:सागर के डायल 112 हीरोज: संवेदनशीलता और सतर्कता से दो मासूमों को परिवार से मिलाया

rktvnews

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 5 और 6 जून 2023 को नई दिल्ली में अपने अमेरिकी और जर्मन समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

rktvnews

देवघर:मेला क्षेत्र में डेकोरेटिव, डिजाइनर लाइट्स रंग-बिरंगे स्पाईरल व आकर्षक तोरण द्वार भव्यता का प्रतीक।

rktvnews

उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में पलामू टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अवस्थित 3 गाँवो के ग्रामीणों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में आयोजित हो रहे 05 दिवसीय कल्चरल एण्ड स्पोर्टस पायरेक्सिया-2023 का शुभारम्भ किया।

rktvnews

Leave a Comment