RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:बक्सर: डीएम ने स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल के कार्यों की समीक्षा एवं नल जल योजना संबंधी जिला स्तरीय समिति की बैठक की।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)28 अक्टूबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, बक्सर के कार्यों की समीक्षा बैठक एवं नल जल योजना संबंधी जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई।
बैठक में समीक्षा के क्रम में पाया गया कि केशोपुर बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना अंतर्गत अवशेष घरों में कनेक्शन, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मती में कार्य अब तक शत प्रतिशत पूर्ण नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया गया कि व्यक्तिगत रुचि लेते हुए यथाशीघ्र कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
आपदा के तहत चापाकल अधिष्ठापन, अनुरक्षकों का मानदेय भुगतान, विद्युत विपत्रों का भुगतान, प्रखंडों में आवासीय विद्यालय छात्रावास में पेयजल की गुणवत्ता की जांच, जिला अंतर्गत जलमीनारों, पम्प हाउस की संख्या एवं कार्यरत रहने की स्थिति एवं विद्यालयों में कार्य प्रारंभ करने की समीक्षा किया गया, निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पूर्व में दिए गए निर्देशो के बावजूद विद्यालय में कार्य प्रारंभ करने, अनुरक्षक के मानदेय भुगतान, विद्युत विपत्रों का भुगतान एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत स्तरीय प्रखंड स्तरीय बैठक की प्रगति शून्य है।
उक्त बिंदुओं के आलोक में कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही योजनाओं में शत प्रतिशत प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ बैठक कर नल जल के सभी योजना को यथाशीघ्र क्रियाशील कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

जीआईएफटी आईएफएससी को ‘ग्लोबल फाइनेंस एंड अकाउंटिंग हब’ के रूप में विकसित करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने आईएफएससीए को रिपोर्ट सौंपी।

rktvnews

आजमगढ़:ब्रह्मकुमारी बहनों का मानव कल्याण हेतु सत्संग और सम्मान हुआ।

rktvnews

डी.एम. व एस.एस.पी. ने किया वीवीपैट/एफएलसी कार्य की तैयारी का निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित सेल्फी व हस्ताक्षर अभियान में उपायुक्त समेत जिले के अधिकारी और मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बीएलएस इंटरनेशनल ने वित्त वर्ष 2025 की शानदार शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment