RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में रोड टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)30 अगस्त।उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में रोड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पूर्व की बैठक में दिए गए निदेशों की समीक्षा की गयी तथा सड़कों की बेहतर स्थिति एवं सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सड़क पर गड्ढे नहीं रहें, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण सड़कों का नियमित निरीक्षण करने एवं कहीं भी गड्ढा पाए जाने पर तत्काल मरम्मत की कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया।
बैठक में उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्ट्रीट लाइट बंद करने हेतु स्विच लगाए जाएं, ताकि दिन के समय लाइटें जलती न रहें। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने के लिए 10 ब्रेथ एनालाइजर यंत्र क्रय करने का भी निर्देश दिया, जिससे वाहनों की जांच के दौरान इसका उपयोग किया जा सके।
उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग को हेलमेट चेकिंग एवं ओवरलोडिंग वाहनों की नियमित जांच करने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की निरंतर जांच की जाए तथा ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
बैठक में यह जानकारी दी गयी कि सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 76 दोपहिया वाहन बिना हेलमेट तथा 38 भारी मालवाहक वाहनों से कार्रवाई कर अब तक कुल ₹26,60,875/- दंड राशि के रूप में वसूली की गयी है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दो पहिया वाहन चालक एवं सहयात्रियों के लिए भारतीय मानक (IS:4151-2015) के अनुरूप हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि भारतीय मानक के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार के हेलमेट की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।
उपायुक्त ने इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), दुमका को निदेश दिया कि एक विशेष टीम गठित कर गैर-मानक हेलमेट बेचने वाले उत्पादकों/विक्रेताओं के विरुद्ध मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 182A(3) के तहत प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार,सड़क सुरक्षा के सदस्यगण,संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पेटेंट कार्यालय ने एक वर्ष में एक लाख पेटेंट प्रदान किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 से 12 दिसम्बर! प्रदेश के 16 जिलों में बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक।

rktvnews

बुद्ध पूर्णिमा आज !

rktvnews

उज्जैन:छात्र पढ़ाई को बोझ न समझें और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें: संजय गुप्ता

rktvnews

प्रधानमंत्री ने खाद्य तेल आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय मिशन का नेतृत्व किया।

rktvnews

बिहार सरस मेला: विभिन्न प्रकार के पौधों की प्रजातियों का प्राकृतिक संसार।

rktvnews

Leave a Comment