RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:युवाओं के बिना राष्ट्र नव निर्माण की परिकल्पना असंभव : राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मार्च। रविवार को लोजपा(रामविलास)भोजपुर इकाई के तत्वावधान में लोजपा( रामविलास)के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में पार्टी के निर्देश पर शहीदे आज़म भक्त सिंह का बलिवान दिवस सह युवा राजनीति और राष्ट्र निर्माण पर संगोष्ठी का आयोजन श्री कृष्ण चेतना समिति के सभागार में किया गया।समारोह का संचालन लोजपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आज़ाद ने किया।समारोह के उद्घाटन संयुक्त रूप से सरदार भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। राजेश्वर पासवान ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा की सरदार भगत सिंह आज़ादी के अग्रदूत थे। देश के उन दीवानों में थे जो हँसते हँसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे।शहीद भगत सिंह युवाओं के प्रेरणा दायक है।,युवा के बिना देश की आजादी,राजनीति एवं राष्ट्र का नव निर्माण की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का विजन को चार चांद लगाएंगे युवा।सुरेंद्र आज़ाद ने कहा कि देश के नव निर्माण में युवाओं को शहीदे आज़म भगत सिंह के जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए।लोजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने कहा कि युवा वर्ग भारतीय राजनीति के भविष्य है।प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रो विजय सिंह मुखिया ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने साइमन कमीशन के विरोध में लड़ा था युवा वर्ग को एकत्रित कर उन्हें लड़ने के लिए प्रेरित करते थे।धन्यवाद ज्ञापन लोजपा संसदीय बोर्ड के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू ने किया।समारोह को सम्बोधित करने वाले लोगों में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सन्तोष पासवान अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष शाहनवाज बलि खान ,लोजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, लोजपा के जिला महासचिव प्रमोद पासवान, लोजपा संसदीय बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष अरविंद ओझा, युवा लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद यादव पूर्व संगठन मंत्री कुंवर उपेन्द्र,डॉक्टर प्रवीण कुमार जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ ,मीडिया प्रभारी संजू पासवान, प्रखंड अध्यक्ष उदवंतनगर संजय प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष आरा मनीष सिंह, प्रखंड अध्यक्ष संसदीय बोर्ड कोइलवर ब्रजेश कुमार यादव सहित सैकड़ों रहे।

Related posts

मुरैना में मिली अपना दल (एस) सदस्यता अभियान को गति, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

rktvnews

संघ और अमरीका : जिन पे तकिया था, वही पत्ते हवा देने लगे!!

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक स‌द्भाव के साथ मनाएं होली : जिलाधिकारी

rktvnews

भारतीय नौसेना को स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ सौंपा गया- युद्धपोत निर्माण में आत्मनिर्भरता को एक बड़ा प्रोत्साहन।

rktvnews

गढ़वा:गढ़वा शहर स्थित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं नदी नालों का उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment