आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अप्रैल।आज केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा एनडीए भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने शाहपुर और बिहिया प्रखंड के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकताओ के साथ बैठक किया। उक्त दोनो बैठक मे एनडीए घटक दलो के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रमुख नेताओ मे पूर्व मंत्री जदयू नेता जयकुमार सिंह,श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक मुनी देवी,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, भाजपा लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र पांडेय,राकेश ओझा,जिला पार्षद गंगाधर पांडेय,टीएन ठाकुर,अरविन्द पांडेय,मधु मिश्रा, सतीश भट्ट सहित अन्य नेतागण थे।
शाहपुर बैठक की अध्यक्षता भाजपा शाहपुर नगर मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय और संचालन भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।
बिहिया एनडीए कार्यकर्ता बैठक की अध्यक्षता भाजपा बिहिया नगर मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार और संचालन अनिल गुप्ता ने किया।
केन्द्रीय मंत्री सह एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है।विश्व मे सबसे तेजी से प्रगति करने वाला देश भारत है। आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2047 तक हम दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएँगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश मे सभी क्षेत्रो मे विकास हुआ। महिला,युवा,किसान और गरीब सभी वर्गो का विकास जितना इस सरकार मे हुआ, उससे पहले कभी नही हुआ। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम पहले बिजली मे दूसरे देशो पर निर्भर रहते थे और आज देश ऊर्जा मे आत्मनिर्भर बन रहा है। जहाँ 2014 मे 1 लाख 20 हजार मेगावाट बिजली की खपत थी,आज दो लाख पैतालीस हजार मेगावाट हो गया है।जहाँ पहले औसतन देश मे 4-5घंटे बिजली रहती थी,आज देश मे 21 घंटे बिजली उपलब्ध रहती है। आर के सिंह ने कहा कि बिहार मे 2005 के पहले क्या स्थिति थी,वह किसी से छिपा नही है।बिहार की सड़के,शिक्षा,स्वास्थ्य सभी देश मे सबसे नीचले स्तर पर था।यहाँ केवल चोरी,डकैती,हत्या, अपहरण भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था,जिसे नीतीश कुमार के नेतृत्व मे एनडीए सरकार ने राज्य मे सुधार किया और आज बिहार की सड़के,शिक्षा,स्वास्थ्य मे सुधार के साथ अपराध का ग्राफ गिरा है। काँग्रेस, राजद और माले केवल देश और समाज बाँटने का काम करती है। उनके पास कोई नेतृत्व नही है।
आज पूरा देश मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुका है। एनडीए प्रत्याशी ने भोजपुरी में संवाद करते हुए अपने पक्ष में मतदान का आग्रह करते हुए लोगो से कहा की केवल आपको मतदान केन्द्र तक जा कर अपना और सभी को मतदान करवाना है।एनडीए नेताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे गठबंधन के सभी कार्यकर्ता और समर्थक एकजुट है और प्रधानमंत्री के चार सौ पार का लक्ष्य जरूर पूरा होंगा। यही नही बिहार मे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे चालीस के चालीस सीट एनडीए गठबंधन को प्राप्त होंगा।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के पहले शाहपुर के वंशीपुर मे पिछले दिन हुए अग्नि कांड मे पीड़ितो से मुलाकात की और वहाँ की वस्तुस्थिति से रूबरू हुए।
बैठक मे एनडीए घटक दल भाजपा, जदयू,लोजपा (रामविलास),लोजपा (पारस),रालोमो,हम सेकुलर के शाहपुर, बिहिया प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल थे।


