RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने शंकर प्रसाद की 14 वी पुण्यतिथि पर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)08 जून।भूमि सुधार कर्मचारी संघ के पूर्व बिहार राज्य अध्यक्ष एवं कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के संयुक्त सचिव शंकर प्रसाद का 14 वी पुण्यतिथि पर भोजपुर जिला महासंघ गोप गुट द्वारा एक श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई।
सभा की अध्यक्षता महासंघ गोपगुट भोजपुर के जिला अध्यक्ष रामानंद सिंह तथा संचालन जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने की।
श्रद्धांजली सभा के कार्यक्रम की शुरुआत शंकर प्रसाद के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर महासंघ गोप गुट के संरक्षक मदन मोहन प्रसाद ने की।
कार्यक्रम ने वक्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण करने के पश्चात शंकर प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सुमन जी,कमलेश कुमार,अवधेश पासवान, श्रीमन नारायण शर्मा,अखिलेश कुमार,जानकी प्रसाद, उमा शंकर साहू,संजय कुमार सिंह आशुतोष कुमार, रामानंद सिंह , मदन जी,सुशील कुमार,रोहित कुमार,प्रशांत कुमार सहित अन्य संगठनों और महासंघ के लोग उपस्थित थी।

Related posts

मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल! कर्मचारी हित में लिए गए फैसलों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए दिया धन्यवाद।

rktvnews

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 2024 में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ किए गए जब्त।

rktvnews

जयपुर:भ्रष्टाचार के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान जनता में जागरूकता से ही कम होगा भ्रष्टाचार:महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

rktvnews

भोजपुर:मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

साम्राज्यवादी अमेरिका का डर्टी गेम

rktvnews

नववर्ष -2025 की ज्योतिषीय गणना एवं परिणाम – भाग-2

rktvnews

Leave a Comment