RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश भर में गूंज रही , “जन सम्मान जय राजस्थान” की धुन द्वारकेश, राजेश और प्रियांशी ने जीती ईनाम राशि

जयपुर/राजस्थान 23जुलाई। प्रदेश भर में जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य की जन-कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे हैं। इसी के साथ जनसम्मान जय राजस्थान संगीत की धुन घर-घर में सुनी जा रही है।
बुधवार, 19 जुलाई को जारी हुए परिणाम में बसवा, दौसा के 30 वर्षीय द्वारकेष सैनी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर जयपुर के 58 वर्षीय राजेश शर्मा रहे उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार जयपुर की ही 31 वर्षीय प्रियांशी ममनानी ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JansammanJaiRajasthan के साथ सभी ने अपना वीडियो पोस्ट किया था।
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

Related posts

भोजपुर:शरद पूर्णिमा पर महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम सेमरांव में पधारेंगे: महामंत्री

rktvnews

उज्जैन:एक पेड़ माँ के नाम : चिंतामण गणेश मंदिर में नगर निगम सभापति संभागायुक्त उज्जैन ने किया पौधरोपण।

rktvnews

वैश्विक विशेषज्ञों ने महिला सशक्तिकरण और कृषि-खाद्य प्रणालियों में नेतृत्व हासिल करने के लिए जी20 देशों के लिए नए दिशा-निर्देश तय किए।

rktvnews

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार उठा रही अहम कदम : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त के निर्देश पर JSLPS द्वारा ट्रांसजेंडर समूह ‘किन्नर उत्थान समिति’ का गठन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने नक्सली कांड में शामिल एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment