RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलासम्मान

मिट्टी के धरोहर सम्मान से सम्मानित हुई विनिता कुमारी।

नई दिल्ली/रविशंकर सिंह ,19 अप्रैल।रोहतास जिले के डेढ़गांव गांव की विनिता कुमारी को पिड़िया लेखन के लिए मिट्टी के धरोहर – 2024 सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आवर मिट्टी फाउंडेशन एवं भोजपुरी जन जागरण अभियान , नई दिल्ली द्वारा 07 अप्रैल 2024 को लोधी रोड, नई दिल्ली स्थित लोक कला मंच सभागार के मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ,गॉंधी स्मृति एवं दर्शन समिति, नई दिल्ली के निदेशक डाॅ ज्वाला प्रसाद के हाथों दिया गया।
उस समय मंच पर मुख्य अतिथि के साथ ही गेस्ट आॉफ ऑनर – गोपाल ठाकुर, चेयरमैन, भाषा आयोग, नेपाल तथा आवर मिट्टी फाउंडेशन के चेयरमैन प्रमोद कुमार सुमन, प्रेसिडेंट चंदन कुमार एवं भोजपुरी जन जागरण अभियान , नई दिल्ली के नेशनल प्रेसिडेंट संतोष पटेल उपस्थित थे।
रोहतास जिले के जगदीशपुर गांव में जन्मी विनिता कुमारी फिलहाल अपने ससुराल डेढ़गांव गांव में रहकर विगत पांच वर्षों से भोजपुर अंचल की विलुप्त होती जा रही पारंपरिक लोक चित्रण पिड़िया लेखन को विधिवत पेपर, कैनवस पर एक्रिलिक रंग से चित्रण कर रही हैं। पिड़िया लेखन के इतिहास उसके विकास और वर्तमान स्थिति का शोध कर पिड़िया लेखन का नव लेखन के लिए विनिता कुमारी को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जूनियर फेलोशिप दी गई है। इसके साथ ही विनिता को भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं मैथली भोजपुरी एकाडेमी, नई दिल्ली, जंगल किलोल, नई दिल्ली, विमला आर्ट फोरम, गुरुग्राम, हरियाणा द्वारा इन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
हाल ही में राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय, नई दिल्ली के बाहरी दीवार पर विनिता ने एक बड़ा सा पिड़िया लेखन किया है जिसकी चर्चा खूब हुई। इसके साथ ही संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली हंसराज काॅलेज नई दिल्ली, विमला आर्ट फोरम, गुरुग्राम , हरियाणा द्वारा अर्पणा आर्ट गैलरी, नई दिल्ली में आयोजित चित्र प्रदर्शनियों में इनकी कलाकृतियां प्रदर्शित हो चुकी हैं।
तक्षशिला परिवर्तन नरेन्द्रपुर, सिवान द्वारा आयोजित लोककला शिविर में विनिता की भागीदारी तो है ही इस संस्थान में इनकी कलाकृतियां संग्रहित हैं।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने कल्याण विभाग से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता के साथ गति लाने का दिया निर्देश।

rktvnews

केंद्र ने ‘टमाटर ग्रैंड चैलेंज’ के 28 नवप्रवर्तकों को वित्त पोषण प्रदान किया।

rktvnews

विपक्षी राजद और माले समाज को बांटने और अशांति फैलाने का करते हैं काम: आर के सिंह

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रायपुर : जेल विभाग में छत्तीसगढ़ स्थापना रजत महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment