RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

शरत कुमार बनाये गये बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता आयोजन कमिटी क़े चेयरमैन!राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 जुलाई।भोजपुर जिला शतरंज संघ की बैठक मैना सुन्दर धर्मशाला के सभागार में भोजपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ क़े एन सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें 4 से 6 अगस्त तक मैना सुन्दर दिगम्बर जैन धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित श्री मैना सुन्दर मेमोरियल कप बिहार राज्य अंडर 13 ओपन और बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा की जानकारी दी गई।
संघ क़े मुख्य संरक्षक डॉ एस क़े रूंगटा औऱ संघ क़े सचिव डॉ मो सैफ ने बताया की शतरंज चैंपियनशिप को सफल बनाने क़े लिए श्री मैना सुन्दर धर्मशाला क़े सचिव शरत कुमार ज़ी को आयोजन कमिटी का चेयरमैन बनाया गया है।
शरत कुमार ने बताया क़े शतरंज चैंपियनशिप में धर्मशाला में ही बाहर से आये खिलाड़ियों क़े रहने और सभी प्रतिभागी खिलाड़ी के भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
संघ क़े सचिव डॉ मो सैफ क़े अनुसार बिहार क़े प्रत्येक जिले से खिलाड़ियों के भाग लेने की पुष्टि हो चुकी है। भोजपुर जिले के वे शतरंज खिलाड़ी जो भाग लेने क़े इच्छुक है पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं
आज की बैठक में मुख्य संरक्षक डॉ एस क़े रूंगटा, उपाध्यक्ष निशि जैन, बीरेंद्र कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार सिन्हा, आनन्द कुमार जैन जीतेन्द्र सिंह, प्रिंस, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित हुए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 13 अगस्त 24

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 जून 25

rktvnews

छत्तीसगढ़:’लोकजतन’ सम्मान : कॉर्पोरेट विरोधी पत्रकारिता के आइकॉन थे मुकेश चंद्राकर।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:इंदिरा गाँधी ह्रदय रोग संस्थान में जिले के 24 बाल ह्रदय रोगियों की हुई स्क्रिनिंग।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment