RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषिसफलता की कहानी

रायपुर : ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्का की खेती से दोगुना लाभ।

कम लागत, अधिक मुनाफा और जल संरक्षण में मिली सफलता।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)26 फ़रवरी।फरवरी।जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए संचालित पानी बचाओ अभियान का सकारात्मक असर अब बालोद जिले में दिखने लगा है। डौंडी विकासखंड के ग्राम छिंदगांव के आदिवासी कृषक श्रवण कुमार के लिए यह अभियान आर्थिक रूप से अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। पूर्व में ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने वाले श्रवण कुमार ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग के मार्गदर्शन से इस बार अपनी 02 एकड़ भूमि में मक्का की खेती की। इससे उन्हें 88,200 रुपये की शुद्ध आमदनी हुई, जो धान की तुलना में दोगुनी है।
किसान श्रवण कुमार ने बताया कि मक्का उत्पादन पर कुल 11,800 रुपये का खर्च आया, जिसमें खाद, बीज और अन्य व्यवस्थाएं शामिल थीं। वहीं, मक्का की बिक्री से 1 लाख रुपये की आमदनी हुई, जिससे उन्हें 88,200 रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। इसके विपरीत, गर्मी के मौसम में धान की खेती में ज्यादा लागत और पानी अधिक लगता है और उसकी तुलना में लाभ कम होता है।
मक्के की खेती से न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई, बल्कि पानी की खपत भी अत्यंत कम रही, जिससे भूजल संरक्षण में भी मदद मिली। इसके अलावा, मक्के के अवशेष खेतों में सड़ाने से मिट्टी की उर्वरता में सुधार हुआ, जिससे खरीफ सीजन में धान का उत्पादन प्रति एकड़ 3-4 क्विंटल बढ़ गया। इस सफलता से प्रेरित होकर श्रवण कुमार ने इस वर्ष भी रबी सीजन में मक्का की खेती करने का निर्णय लिया है।
किसान श्रवण कुमार ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित पानी बचाओ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की प्रेरणा से वे धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रेरित हुए हैं, जिसका लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति होगी, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

दरभंगा:राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन!डीएम ने दिलाई निष्पक्ष मतदान करने की शपथ।

rktvnews

सारण:डीएम एवं एसपी के नेतृत्व में बुधवार को देर रात्रि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में चेकपोस्ट एवं मार्गों पर की गई वाहनों की सघन जाँच, ओवरलोडिंग में कई वाहनों पर की गई कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर के जवइनिया सहित वीभिन्न जगहों पर गंगा नदी में चल रहे ठोकर बांध निर्माण कार्य का आरा सासंद सुदामा प्रसाद ने किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन, परेड, झांकी समेत हुए अन्य कार्यक्रम।

rktvnews

राजस्थान: बच्चों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए क्लास रूम में ईमानदारी से प्रयास जरूरी-शासन सचिव

rktvnews

गंगा के तट पर चार भाषाओं में गंगा महाआरती का दिव्य प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment