RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़ जिला कलक्टर काना राम ने लोकतंत्र के महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए मतदान करने की अपील की।

काना राम,जिला कलक्टर (हनुमानगढ़)

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)17 अप्रैल।हनुमानगढ़ जिले के समस्त मतदाताओं को लोकतंत्र के पर्व की अनंत शुभकामनाए देते हुए जिला कलक्टर काना राम ने मतदाताओं से मतदान करने हेतु अपील करते हुए कहा कि ,जैसा किआप जानते हैं, हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। आप सभी के अमूल्यसहयोग और सहभागिता से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा चुनाव दिनांक 19 अप्रैल, 2024 को प्रातः 07 बजे से सायं 06 बजे तक होने जा रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया भयमुक्त, पारदर्शी, निष्पक्ष, स्वतंत्रएवं शांतिपूर्वक संपादित हो सके, इस हेतु व्यापक एवं समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले केसम्माननीय दिव्यांगजन, जो चलने में सक्षम नहीं है, उन्हें मतदान स्थल पर लाने-ले जाने हेतु निःशुल्कवाहन, वॉलिंटियर एवं व्हील चेयर जैसी सुविधाए रहेगी।
लोकतंत्र में मतदान से अधिक महत्वपूर्ण अन्य कोई भी कार्य नहीं हो सकता। अतः 19 अप्रैल,2024 को सर्वप्रथम अपने-अपने मतदान बूथ पर जाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके।
मुझे पूर्ण आशा एवं विश्वास है, कि हमारे जिले के सभी मतदाता निर्भीक होकर, स्वविवेक सेअपने मताधिकार का सदुपयोग करेंगे एवं अन्य सभी को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।आप सभी को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।

Related posts

चतरा:जिला स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:वास इंस्टिट्यूट द्वारा स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 जनवरी 24

rktvnews

भोजपुर:पूजा समिति ने किया “घर गृहस्थी” नाटक का मंचन

rktvnews

दानापुर:मेडिकल छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत पर निकाला कैंडल मार्च।

rktvnews

Leave a Comment