RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:बस चालक व परिचालकों के लिए अब उपमण्डल व तहसील स्तर पर भी बनेंगे फर्स्ट एड सर्टिफिकेट,डीसी मोनिका गुप्ता के समक्ष स्कूल संचालकों ने उठाई थी मांग।

डीसी मोनिका गुप्ता

RKTV NEWS/नारनौल(महेन्द्रगढ़)17 अप्रैल। गत दिवस महेंद्रगढ़ के राजकीय महिला कालेज में स्कूल मैनेजमेंट व संचालकों की मांग पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला के अलावा उपमण्डल व तहसील स्तर पर भी प्राथमिक सहायता (फर्स्ट एड) निपुणता का प्रमाण-पत्र बनाने का फैसला लिया गया है। जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से आज इस बारे में जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं।
रेडक्रॉस समिति के सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि जिला रेडक्रॉस समिति की अध्यक्ष एवं डीसी ने मंगलवार को ही रेडक्रास सचिव को इस संबंध में आदेश दिए थे। आज रेडक्रॉस समिति ने अलग-अलग स्थान पर अलग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिले के सभी राजकीय व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों व शिक्षण संस्थानों के बस चालक व परिचालक के पास उचित लाईसेंस होना अनिवार्य है। इसके लिए प्राथमिक सहायता (फर्स्ट एड) निपुणता का प्रमाण-पत्र होना अति आवश्यक है।
रेडक्रॉस सचिव ने बताया कि यह प्रशिक्षण जिला रेडकास सोसायटी की ओर से प्रत्येक कार्य दिवस में प्रशिक्षित प्रवक्ताओं द्वारा प्रदान किया जाता है। इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन पोर्टल आईआरसीएसएफए डॉट ओआरजी पर भी पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण फीस 1525 रुपए है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रेडकास कार्यालय नारनौल एवं उपमण्डल व तहसील स्तर पर संचालित ब्रांचों में भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस कार्यालय नारनौल व खंड सीहमा के लिए टेक्निकल कोऑर्डिनेटर कौशल के मोबाइल नंबर 7056255565 पर संपर्क कर सकते हैं। उप मंडल परिसर महेंद्रगढ़ व सतनाली ब्लॉक के लिए घनश्याम के मोबाइल नंबर 7027737175 पर संपर्क कर सकते हैं। उप मंडल परिसर कनीना के लिए मनोज कौशिक के मोबाइल नंबर 7015723158 पर संपर्क कर सकते हैं। उप मंडल परिसर नांगल चौधरी व निजामपुर ब्लॉक के लिए कर्मवीर के मोबाइल नंबर 8053700974 पर संपर्क कर सकते हैं। अटेली तहसील के लिए मुकेश कुमार के मोबाइल नंबर 9812791291 पर संपर्क कर सकते हैं।
रेडक्रॉस सचिव ने बताया कि यदि एक स्कूल में 30 प्रशिक्षणार्थी हो जाते हैं तो उसी स्कूल में बैच बना दिया जाएगा। अगर 30 प्रशिक्षणार्थी नहीं हो पाते हैं तो नजदीकी स्कूल से (5 किलो मीटर की दूरी पर) सम्पर्क करके प्रशिक्षणार्थी इकट्ठे कर सकते हैं और किसी भी एक स्कूल में बैंच बना सकते हैं। साईट पर पंजीकरण करते समय यदि कोई समस्या आती है तो राजकुमार व्यास के मोबाइल नंबर 9729467000, टेक्निकल कोऑर्डिनेटर कौशल के मोबाइल नंबर 7056255565 व कपिल के मोबाइल नंबर 8053313574 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने जिले के सभी सरकारी मान्यता प्राप्त निजी विधालयों के प्रबंधक व मुखिया से अपील की है कि वे शीघ्र अति शीघ्र अपने-अपने विधालय के सभी चालक व परिचालकों का प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण (फर्स्ट एड) के लिए पंजीकरण करवाकर प्रशिक्षार्थियों की सूची 10 दिनों में जिला रेडकास सोसायटी नारनौल के कार्यालय में दस्ती एवं मेल आईडी redcross.nnl@gmail.com पर भिजवाना सुनिश्चित करें।

Related posts

राजस्थान गौशालाओ पर सर्वाधिक बजट खर्च करने वाला राज्य- गौपालन मंत्री

rktvnews

पश्चिम चंपारण:12 मार्च को बगहा-1 प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम।

rktvnews

उपायुक्त ने दो महत्वपूर्ण विषयों “मेरी माटी मेरा देश” अभियान एवं “मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024” को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 16 प्रेक्षक पहुंचे अपने लोकसभा क्षेत्रों में।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम के तहत मसलिया प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत में आयोजित शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस जिला कार्यालय में बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती पर समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment