RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

भारतीय लोक एवं समकालीन कला की प्रदर्शनी में विनिता की पिड़िया लेखन प्रदर्शित।

नई दिल्ली/ रवि शंकर सिंह,02 नवंबर।विमला आर्ट फोरम, गुरुग्राम द्वारा अर्पणा आर्ट गैलरी, सिरीफोर्ट इन्स्टीट्यूशनल एरिया , नई दिल्ली में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2023 तक भारतीय लोककला एवं समकालीन कला के 27 कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई । इस प्रदर्शनी में विनिता कुमारी की पिड़िया माई कलाकृति प्रदर्शित थी जिसकी चर्चा खूब हुई। लोगों ने पिड़िया कलाकृति को सराहा।

अपनी पिड़िया लेखन के साथ विनिता

विदित हो कि रोहतास जिले के डेढ़गांव गांव की रहने वाली विनिता भोजपुरी भाषी क्षेत्र में पारंपरिक रूप से चली आ रही कला – परंपरा पिड़िया लेखन को विगत कई वर्षों से एक्रेलिक रंग से पेपर, कैनवस पर कर रही हैं। इन्हें संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विलुप्त होती जा रही पिड़िया लेखन की परंपरा के पुनर्लेखन के लिए जूनियर फेलोशिप प्राप्त है। देश के कई शहरों में इनके द्वारा चित्रित पिड़िया – कलाकृतियों की प्रदर्शनी हो चुकी है। राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय,नई दिल्ली के साथ ही सिवान, राजगीर आदि शहरों में इनकी पिड़िया – कलाकृतियां संग्रहित हैं।

Related posts

हम अपने देश में बहुत जल्दी, बिना कोई सवाल पूछे, किसी को भी आदर्श मान लेते हैं और उसे किसी का भी प्रतीक बना देते हैः उपराष्ट्रपति

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेतिया में हुआ भव्य योग सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी के द्वारा अतिथि गृह बक्सर में संचालित प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग एवं निर्माणाधीन नए अतिथि गृह का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

शैलेष बगौली ने किया निरीक्षण।

rktvnews

आरजेएस पीबीएच की 10 दिवसीय गुजरात परिक्रमा पर सचित्र ऑनलाइन मीडिया कांफ्रेंस।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के पंचायत समिति सदस्य की सदस्यता रद्द।

rktvnews

Leave a Comment