RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:स्वतंत्रता दिवस समारोह की गई फाइनल रिहर्सल।

कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का किया निरीक्षण।

समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)13 अगस्त।15 अगस्त को जिले में दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की मंगलवार को फाइनल रिहर्सल की गई। जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी, परेड निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, मार्च पास्ट का अंतिम रिहर्सल किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा भी प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका अपर कलेक्टर अनुकूल जैन ने निभाई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार रिहर्सल की गई।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में समारोह की फाइनल रिहर्सल की गई। कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का निरीक्षण कर समारोह के गरिमामय आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
फाइनल रिहर्सल में निगम आयुक्त आशीष पाठक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर, एसडीएम एलएन गर्ग, डिप्टी कलेक्टर धीरेन्द्र पाराशर सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें। मंच संचालन स्वामी मुस्कुराके द्वारा किया गया।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति!जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 204 बालक व बालिकाओं ने चयन प्रशिक्षण/प्रतिभा चयन खोज में भाग लिया,चयनित खिलाड़ियों को एनआईएस कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर:सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए डीआरडीओ द्वारा स्थापित सोनार प्रणालियों के लिए एक प्रमुख परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र-स्पेस का केरल में उद्घाटन किया गया।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत अवैध बालू लदे 3 नावों और 2 पोकलेन सहित 9 बालू तस्करों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

बगहा शहर को सड़क जाम की समस्या से शीघ्र मिलेगी मुक्ति।

rktvnews

भोजपुर:साहित्य में समाहित है पूरा ब्रह्मांड : मंत्री संजय टाइगर

rktvnews

Leave a Comment