RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राज्य में हीटवेव का अलर्ट,स्थानीय निकाय विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

RKTV NEWS/जयपुर (राजस्थान)17 अप्रैल।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में ग्रीष्म मौसम के लिए तापमान एवं वर्षा पर मार्च से मई 2024 के दौरान मौसमी आउटलुक जारी किया है। इस संबंध में राज्यों में हीटवेव की स्थिति के प्रभावी शमन और प्रबन्धन] लू एवं ताप से आमजन को राहत पहुंचाने के लिए एडवाईजरी जारी की गई है।
स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक सुरेश ओला ने बताया कि अप्रैल की शुरुआत से ही देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का असर शुरू हो गया है। राजस्थान सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राज्य के कई शहरों में तापमान नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। उसी के मद्देनजर आमजन को राहत देने के लिए यह एडवाइजरी जारी की जा रही है।

क्या करें

पर्याप्त पानी,ओआरएस, घर के बने पेय जैसे लस्सी,नींबू का पानी तथा छाछ आदि का सेवन करें।
हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। घर से बाहर जाते समय अपना सिर ढकें। कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करें।
आंखों की सुरक्षा के लिए धूप के चश्मे का प्रयोग करे और त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन लगायें।
श्रमिकों के लिए कार्य स्थल पर ठंडे पेयजल का प्रबंध करें। उन्हें लू से संबंधित चेतावनी के बारे में सूचित करें।
जिन श्रमिकों के लिए गर्मी वाले क्षेत्र नए हो,उन्हें हल्का काम और कम घंटों का काम दें।
बंद वाहन में बच्चों या पालतू जानवरों को कभी अकेला ना छोड़ें।
प्रदूषण कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन व कार पूलिंग का उपयोग करें एवं पेड़ लगा,पशुओं को छाया में रखें और उन्हे पीने के लिए पर्याप्त] स्वच्छ और ठंडा पानी दे। साथ ही हरी घास] प्रोटीन-वसा पूरक] खनिज मिश्रण और नमक दें। कम गर्मी वाले घंटों के दौरान ही उन्हें बाहर चरने दें।

क्या ना करें

धूप में बाहर जाने से बचें खासकर दोपहर 12 से 03 बजे के मध्य। नंगे पांव बाहर न जायें।
शराब,चाय, कॉफी और कॉर्बोनेटेड शीतल पेय से बचें वे शरीर को निर्जलित करते हैं।
ऐसे बल्बों का उपयोग करने से बचे जो अनावश्यक गर्मी उत्पन्न करते हैं।

Related posts

जिला केंद्रीय कन्हैया लाल पुस्तकालय में प्रबंधकारिणी समिति वरीय सदस्य युगल किशोर दुबे ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा सरैया और सिन्हा मंडल का संयुक्त विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन कर सैकड़ों लोगो को शपथ दिलाया गया।

rktvnews

आरा की जनता ने अमन का पैगाम पेश कर बजरंग दल की साजिश नाकाम की: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

प्रधानमंत्री का जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पहले वक्तव्य।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:कुमावत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरी :पशुपालन मंत्री

rktvnews

भोजपुर: आर के सिंह द्वारा आरा रेलवे स्टेशन स्थित कुंवर सिंह की मूर्ति का अनावरण करना अवैधानिक :सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment