RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आंबेडकर दलित आदिवासी अधिकार संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने पटना निकले राजद नेता रामबाबू सिंह।

बड़हरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अक्टूबर।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से रविवार को हजारों की संख्या में राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता पटना में आयोजित “आंबेडकर दलित आदिवासी अधिकार संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व राजद के युवा नेता रामबाबू सिंह ने किया।कार्यकर्ता सकड़ी चौक के पास एकत्रित हुए, जहां से रोड मार्च निकाला गया। इसके बाद गाड़ियों के काफिले के साथ सभी पटना के लिए रवाना हुए।
इन्होंने कहा की“पिछड़ों और वंचितों की आवाज बुलंद करने के लिए आज बिहार में एक ही विकल्प है तेजस्वी यादव। हम भोजपुर से पटना जा रहे हैं ताकि उनके नेतृत्व को और मजबूती मिल सके।
वहीं अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा की तेजस्वी यादव लगातार दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में बड़हरा से रामबाबू सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं का पटना पहुंचना इस बात का संकेत है कि बिहार का युवा अब सामाजिक न्याय की नई लड़ाई के लिए तैयार है।इस मौके पर राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 2026-27 सरकार की एक मजबूत एवं अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के निर्माण के संकल्प को और सुदृढ़ करता है: रक्षा मंत्री

rktvnews

मुजफ्फरपुर:लापरवाही पर डीएम का सख्त एक्शन: गायघाट में राजस्व कर्मचारी निलंबित, विभागीय कार्रवाई के आदेश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 जून 24

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान लापरवाह व नियम का उलंघन करने वाले पैक्सों पर हुएं सख्त,कहा पैक्सों से समतुल्य राशि का करें वसूली!नहीं तो संलिप्त अधिकारी व पैक्स संचालकों के ऊपर होगी कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:सहारा इंडिया निवेशकों की बैठक सम्पन्न :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:डा आलोक कुमार सिंह का स्थानांतरण हुआ जैन कॉलेज में।

rktvnews

Leave a Comment