RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव उमंग नरूला ने स्वच्छता पखवाड़ा, 2024 का शुभारंभ किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 अप्रैल।संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव उमंग नरूला ने आज नई दिल्ली में संसदीय कार्य मंत्रालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ स्वच्छता पखवाड़ा, 2024 (16 से 30 अप्रैल, 2024 तक) का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में संसदीय कार्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. सत्य प्रकाश ने हमारे व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के सभी क्षेत्रों में स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया और स्वच्छता पखवाड़ा, 2024 के दौरान की जाने वाली प्रस्तावित गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण दिया।
इस अवधि के दौरान, मंत्रालय की सभी लंबित भौतिक फाइलों की समीक्षा करने के साथ ही उनकी रिकॉर्ड तैयार की जाएगी और यदि आवश्यक हो तो उन्हें छांट दिया जाएगा। कमरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पुरानी और अप्रचलित इलेक्ट्रॉनिक और अन्य वस्तुओं को एकत्र किया जाएगा और उनकी नीलामी की जाएगी।
संसदीय कार्य मंत्रालय को आवंटित कमरों/कक्षों के अंदर/बाहर सामान्य स्वच्छता अभियान के अलावा, स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान दिल्ली के चिन्हित स्कूलों में से एक में एक इंट्रा-स्कूल निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने का भी प्रस्ताव किया गया है। युवाओं को स्वच्छता के महत्व और प्रभावकारिता के बारे में अधिक जागरूक बनाने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है।
संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव द्वारा स्वच्छता मापदंडों पर सर्वश्रेष्ठ रहने वाले शीर्ष तीन वर्गों को पुरस्कार वितरण के साथ स्वच्छता पखवाड़ा 30 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगा।

Related posts

एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कार्यभार संभाला।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई समस्याओं का किया गया ऑन द स्पॉट समाधान, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित।

rktvnews

अनमोल सिनेमा पर देखिए फिल्म ‘सर’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, मंगलवार 18 नवंबर शाम 5:30 बज।

rktvnews

हेपेटाइटिस से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता जरूरी : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 फ़रवरी 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की बधाई।

rktvnews

Leave a Comment