RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की हर घर नल जल योजना के कार्यों की समीक्षा।

गोपालगंज/बिहार 21 जुलाई।जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा आज समाहरणालय सभा कक्ष मे कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ,कार्यपालक पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंता पीएचईडी और सभी तकनीकी सहायक के साथ हर घर नल का जल निश्चय योजना की समीक्षा की गई।
हर घर नल का जल निश्चय अंतर्गत पंचायती राज विभाग के नियंत्रणाधीन ग्रामीण वार्ड में क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं के सतत संचालन एवं रखरखाव हेतु कनीय अभियंता पीएचईडी गोपालगंज एवं तकनीकी सहायक के संयुक्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर सभी पूर्ण क्रियान्वित योजनाओं को -ऐज इज वेयर इज -बेसिस पर पंचायती राज विभाग से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को हस्तांतरण की समीक्षा की गई। संबंधित बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पीएचइडी को स्थानांतरण के पूर्व योजना को क्रियाशील करा लेंगे ।
इसके पश्चात पूरी जिम्मेदारी पीएचइडी डिपार्टमेंट की हो जाएगी ।सभी कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक दिन प्रतयेक कनीय अभियंन्ता कम से कम 10 वार्ड का स्वयं निरीक्षण करेंगे और हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कराना सुनिश्चित करेंगे ।
ज्ञात हो कि अभी तक जिला अंतर्गत कुल 14 प्रखंडों के 82 पंचायतों के कुल 840 वार्ड में नल जल योजना का स्थानांतरण किया जा चुका है।
संबंधित बैठक में जल जीवन हरियाली अंतर्गत कुऑं के जीर्णोद्धार एवं सोख्ता निर्माण कार्य प्रगति की भी समीक्षा की गई ।
जिला अंतर्गत 906 लक्षित कुआं में से 693 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।
इस लक्ष्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ।
संबंधित बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनंत कुमार ,कार्यपालक अभियंता पीएचईडी प्रदीप झा ,जिला क्षेत्रीय समन्वयक जिला पंचायत शाखा गोपालगंज अभिषेक कुमार के साथ-साथ सभी पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी ,सभी कनीय अभियंता पीएचईडी एवं सभी तकनीकी सहायक आदि उपस्थित थे।

Related posts

20 मई पांचवें चरण के मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं।

rktvnews

भोजपुर:साउथ एशिया कंम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में आरा में सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

उज्जैन: सीमांकन के प्रकरणों की सतत निगरानी करें, समय पर फील्ड बूक उपलब्ध कराएं : कलेक्टर

rktvnews

भोजपुर के निजी क्लिनिकों पर भी आयकर विभाग के छापे

rktvnews

गिरिडीह:सड़क सुरक्षा समिति और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त तत्वाधान में समाहरणालय प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग की तीन नई पहलें।

rktvnews

Leave a Comment