RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जनहित परिवार भोजपुर का 24 वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न।

आरा/भोजपुर 05 फरवरी।जनहित परिवार भोजपुर का 24 वां वार्षिक अधिवेशन जनहित परिवार के शीतल टोला ,आरा स्थित कार्यालय में डॉ किरण कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हो गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सचिव सारिका ने संस्था के सत्र 2023-24 का भौतिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
अधिवेशन के दूसरे सत्र में आगामी सत्र 2024-25 के लिए जनहित परिवार की रजत जयंती कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया जिसमें सर्व समिति से एकल नामांकन होने के कारण साहित्यकार गायत्री सहाय को अध्यक्ष, जगत नंदन सहाय को कार्यकारी अध्यक्ष, अरविंद सिंह को उपाध्यक्ष, कवि किशोर सिंह कमल को सचिव सह रजत जयंती कार्यक्रम संयोजक, बृजमोहन त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष तथा राम प्रह्लाद तिवारी अधिवक्ता एवं चंद्रशेखर मिश्र को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
प्रतिनिधि सभा के सभापति के रूप में अतुल प्रकाश का चयन किया गया। अधिवेशन को संबोधित करने वालों में अशोक श्रीवास्तव, डॉ रेनू मिश्रा, अनिल राज, अलख अनाड़ी , अजय कुमार गुप्ता अज्ञानी, प्रकाश ओझा, सारिका, आदि प्रमुख थे।
कार्यक्रम के तीसरे सत्र में उपस्थित सम्मानित कवियों ने अपनी नूतन नवीन कविताओं का पाठ किया। मंच का संचालन अतुल प्रकाश एवं अरविंद सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक श्रीवास्तव और श्रीप्रकाश ओझा ने किया ने किया।
सभा समापन पूर्व बिहार की एकमात्र लोक न्याय की अग्रणी कानूनी पत्रिका विधि विमर्श के संयुक्त संपादक नीतीश कुमार सिंह ने पत्रिका के अद्यतन अंक का वितरण सभा सभा में किया।

Related posts

18 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के गलगलिया-बहादुरगंज खंड पर निर्माणाधीन पुल का पिलर-3 धंसा, घटना में कोई हताहत नहीं।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय में रंगोली, चित्रांकन व क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने देविका नदी परियोजना स्थल का दौरा कर अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया।

rktvnews

इंदौर में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में आवारा श्वानों के विरूद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अतिरिक्त तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ एनसीसी के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment