RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

छूटे हुए लोगों का आधार बनाने व आधार अपडेशन से संबंधित दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)16 अप्रैल।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से उन्होंने छूटे हुए आदिम जाति एवं आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों का आधार प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द बनाने का निर्देश दिया। वैसे लोग जिनका आधार बनाए हुए 10 साल से अधिक हो गया है उनका आधार अपडेशन हेतु अभियान मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड कार्यालय बीआरसी, आईसीडएस, व डाकघर में अधिष्ठापित वैसे केंद्र जो वर्तमान में संचालित नहीं है उसे संचालित करने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र आधार जिला परियोजना पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, आधार क्षेत्रीय कार्यालय से आए प्रतिनिधि, सीएससी मैनेजर प्रेम कुमार समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:राज्य सरकार “सच्चा वादा और पक्का काम” के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय का जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान – ‘नई चेतना- 2.0’ का समर्थन करने के लिए नौ मंत्रालय एकजुट हुए।

rktvnews

भोजपुर:रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: भुवन पांडेय

rktvnews

सारण:चुनाव कर्मियों की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता,जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सोनपुर और मढ़ौरा डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

रामगढ़: राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग भारत सरकार अजय टम्टा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

rktvnews

ब्यावरा में विकास पर्व के रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

Leave a Comment