RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार के सभी विद्यालयों में भोजपुरी की पढ़ाई और शिक्षकों की बहाली की उठी मांग।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)15 सितंबर।भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा पटेल बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर बुद्धिजीवियों, रंग कर्मियों की एक आवश्यक बैठक वरिष्ठ रंगकर्मी अंबुज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में भोजपुरी से संबंधित अनेक मुद्दों पर उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया। वरिष्ठ पत्रकार सह संस्थान के संस्थापक नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता मिले से लेकर भोजपुरी भाषा भाषी क्षेत्र के विकास से संबंधित वर्षों से संस्थान द्वारा उठाए जाने वाले लगातार मांगों,संघर्षों की विस्तार से चर्चा की। भोजपुरी की प्राथमिक स्तर से लेकर पीजी स्तर तक पढ़ाई, शिक्षकों की बहाली से संबंधित सभी मुद्दों को रखा। लेकिन अफसोस की आज यह सभी मांग, मुद्दे गोंन हो गए ,अब व्यक्तिगत स्वार्थ ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया चाहे संगठन का हो या जनप्रतिनिधियों का। सब में इच्छा शक्ति की कमी, अपनी भोजपुरी भाषा व क्षेत्र के प्रति लगाव कम हो रहा है ,ऐसा महसूस होने लगा है।
इन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को रजत जयंती वर्ष पर चार दिवसीय कार्यक्रमों को लेकर तैयारी चल रही है। जिसमें लोहा सिंह का नाटक ,भोजपुरी में सेमिनार , बच्चों में भाषण प्रतियोगिता , गायन प्रतियोगिता भिखारी ठाकुर के नाटक, स्मारिका का प्रकाशन आदि है।
अन्य वक्ताओं ने भी संस्थान की ओर से भोजपुरी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक इसके विस्तार को लेकर यह मांग सामने आई है।बिहार के प्रत्येक विद्यालय में भोजपुरी भाषा के शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग उठाई गई है। भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा मिले।भोजपुरी बिहार की समृद्ध लोकभाषा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यालय स्तर पर भोजपुरी की पढ़ाई और इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति होने से विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा एवं लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा।भोजपुरी के साहित्य, लोकगीत, लोकनाट्य और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में भोजपुरी को उचित स्थान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। संस्थान ने सरकार से बिहार के सभी विद्यालयों में भोजपुरी शिक्षक नियुक्त करने की दिशा में पहल करने की मांग की है। प्रमुख उपस्थित लोगों में वरिष्ठ रंग गर्मी अनिल कुमार सिंह, मुन्ना राय शिक्षक, भरत आर्या , रवि प्रकाश , व्यास कमलेश पासवान , योग गुरु विक्रमादित्य पाल, विनोद सिंह नंदकिशोर राम ,यशवंत सिंह ,पप्पू सिंह, सुनील कुमार सिंह सर्वजीत कुमार कृष्ण प्रताप सिंह तेज प्रताप सिंह आदि रहे।

Related posts

छठे चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी ARO को मतगणना हेतु प्रशिक्षण के साथ दिए गए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

12 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पुरबिया इलाक़े के सामाजिक, आर्थिक व लोक जीवन के प्रतिबिम्ब हैं, शारदा जी के गीत : हरिवंश

rktvnews

डीआरडीओ ने ओडिशा तट से भारत की पहली लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

rktvnews

यह भारत में निवेश करने का सही समय है’’ : उपराष्ट्रपति ने विशाखापत्तनम में 30वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन में भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि पर प्रकाश डाला।

rktvnews

Leave a Comment