RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :धार्मिक विधि-विधान एवं जिले के एनडीए नेताओं के उपस्थिति मे आरा लोकसभा एनडीए भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)15 अप्रैल।आज स्थानीय कतीरा पुराना होमगार्ड कार्यालय मे केन्द्रीय मंत्री सह आरा लोकसभा से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह का प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधिवत विधि-विधान से पूजा -पाठ कर किया गया।
उद्घाटन के बाद कार्यालय परिसर मे एक बैठक का आयोजन जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह के अध्यक्षता मे किया गया। संचालन सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह ने किया। उक्त बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, लोजपा (पारस) जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह,रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, हम जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलो के प्रमुख नेता विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री जदयू श्रीभगवान सिंह,पूर्व मंत्री जदयू नेता जय कुमार सिंह,विधानपार्षद जीवन कुमार,संदेश के पूर्व विधायक जदयू नेता विजेन्द्र यादव,भाजपा नेता सह पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर, पूर्व विधायक तरारी सुनील पांडे,पूर्व विधायक मुनी देवी,पूर्व विधायक अगिआंव प्रभुनाथ राम,आरा नगर महापौर इंदु देवी,भाजपा जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र पांडेय,मिथिलेश कुशवाहा,शंभु चौरसिया सहित राजग गठबंधन के घटक दलो के सभी बड़े-छोटे नेताओं की उपस्थिति रही।
बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा से राजग गठबंधन प्रत्याशी आर के सिंह ने कार्यकर्ताओं मे उत्साह भरते हुए अबकी बार 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगवाया।उन्होने कहा कि देश आर्थिक स्थिति मे सुदृढ हो रहा है,जहाँ हम पन्द्रहवें अर्थव्यवस्था थे,आज पाँचवे हो गए है और दो साल बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे तीसरे अवश्य हो जाएगे। देश मे नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री और बिहार मे नीतीश कुमार जैसा मुख्यमंत्री अभी तक नही हुआ।ये दोनो देश से भ्रष्टाचार, जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करने के लिए आगे बढ गए है।
राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री के लिए है।राजग गठबंधन से प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी है,लेकिन विपक्ष के कौन होंगे क्या राजमाता सोनिया या युवराज राहुल। भ्रष्टाचार करोगे तो जेल जाओगे।पहले भ्रष्टाचार मे लिप्त मुख्यमंत्री या अन्य बड़े पदाधिकारी पर कार्रवाई नही होती थी।लेकिन भारतीय संवैधानिक संगठन के मजबुती के कारण आज कोई नही बच सकेगा।आम आदमी पार्टी के सतेन्द्र जैन को आज तक बेल नही मिला।
उन्होने भोजपुर के कार्यकर्ताओ और जनता को आगाह करते हुए कहा कि जाति चार ही है,महिला, किसान,गरीब और युवा और इन सभी के विकास के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।यह मोदी के काम होने की गारंटी है।ऐसे विपक्षी प्रत्याशियों से सजग रहने की जरुरत है,जो विकास पर नही जाति पर मत प्राप्त करना चाहते है। वैश्यो का देश मे एक मात्र नेता नरेन्द्र मोदी है।हमे आप लोगो के समर्थन से विकसित आरा बनाना है।
वही बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह ने कहा कि जिले मे आजादी के बाद जितना विकास माननीय मंत्री जी ने किया है,वह पहले कभी नही हुआ था। उनके दस वर्ष के काल मे सभी क्षेत्रो मे विकास दिख रहा है।लोकसभा की जनता कही जानेवाली नही है ।इस बार रिकॉर्ड मतो से स़िह जी को जितवाएंगे।
पूर्व विधानपरिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राजग कार्यकताओ को घर,घर,गाँव,पंचायत, विधानसभा स्तर पर जा कर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों के प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होने राजग प्रत्याशी आर के सिंह के बारे मे बताते हुए कहा कि देश मे दस सांसदो की सूची मे काम करनेवाले मे स्थान है और इसी मार्जिन से जीत भी होना चाहिए।देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री और लोकप्रिय मुख्यमंत्री के मिलने से सभी जगह विकास दिख रहा है। 2005 के पहले की स्थिति से सभी नवयुवकों को ध्यान दिलवाना होगा। डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कर रही है।
वही बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह आरा लोकसभा के जदयू प्रभारी जय कुमार सिंह ने आर के सिंह को देश के संसदीय कार्य प्रणाली मे नम्बर वन काम करने वाला बताया। उन्होने कहा कि मोदी जी की गारंटी है,देश को समृद्ध बनाना, देश को ऊपर ले जाना,विकसित बनाना। आप सभी को मालूम है कि नीतीश कुमार भाजपा गठबंधन सरकार के पहले बिहार मे क्या था।पता ही नही चलता था कि सड़क मे गढे है या गढे मे सड़क। आज बिजली, सड़क,इन्फ्रास्ट्रक्चर सभी क्षेत्रों मे विकास हुआ है।आर के सिंह समाज के सभी वर्गों के प्रिय है।वे सभी का विकास करते है। दुनिया मे भाजपा-जदयू का गठबंधन जैसा कोई गठबंधन नही हुआ।
विधान पार्षद जीवन कुमार, पूर्व विधायक, मुनी देवी,संजय सिंह टाईगर, प्रभुराम,विजेन्द्र यादव,राजग गठबंधन के घटक दलो के सभी जिलाध्यक्षो,आरा मेयर इंदु देवी ने कार्यकताओ और समर्थकों को संबोधित करते हुए इस बार बुथ पर पूरी तरह से डटकर राजग प्रत्याशी विकास के पर्याय आर के सिंह को रिकॉर्ड मतो से जिताने की अपील की।
उक्त अवसर पर भाजपा,जदयू,लोजपा (रा),लोजपा (पारस),राष्ट्रीय लोक मोर्चा,हम सेकुलर के बूथ से जिला तक के कार्यकताओ ने गठबंधन मे एकजुटता दिखाते हुए सभी के साथ से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी आर के सिंह को रिकॉर्ड मतो से जिताने आह्वान किया।

Related posts

बागपत:प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

श्रम विभाग की धावा दल की टीम ने डीएम और एसपी से किया मुलाकात।

rktvnews

आईएमटी के लिए चिन्हित किए गए 37-37.5 गीगाहर्ट्ज, 37.5-40 गीगाहर्ट्ज और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी’ से संबंधित भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रति टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।

rktvnews

अभिर चटर्जी की रक्तबीज 2 में पंकज सिन्हा के रूप में एक धमाकेदार वापसी।

rktvnews

उज्जैन:गंभीर बांध सहित ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों के गहरीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: प्रसिद्ध व्यवसाई मोहन प्रसाद गुप्ता के श्राद्धकर्म और श्रद्धांजलि सभा में आरा सांसद हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment