RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दिल्ली मे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अयोग की समीक्षा बैठक हुई।

नई दिल्ली/14 सितंबर।दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ आयोग अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर तथा सदस्य भुवन भूषण कमल, आयोग के सचिव एवं अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान वर्ष 1993 के बाद विभिन्न राज्यों से ओबीसी परिवार दिल्ली में आकर बसे हैं उनके लिए भी ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने हेतु समय सीमा बढा़ने पर विचार करने, मेडिकल कॉलेज में विद्याार्थियों के नामांकन में ऑल इंडिया व दिल्ली के नियम विस्तार से उपलब्ध कराने, साथ ही दिल्ली सरकार के विभागों से संबंधित आयोग द्वारा प्रेषित शिकायतों पर विस्तृत चर्चा की गई और समय सीमा में कार्यवाही के निर्देश दिए गए। दिल्ली सरकार के अधिकारियों द्वारा आयोग को यह भी भरोसा दिया गया कि दिल्ली सरकार में अन्य पिछड़ा वर्ग की ग्रुप ए, बी, सी, बैकलॉग रिक्तियों की संख्या लगभग 4680 है जिसे मार्च, 2024 तक भरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली शहर से सटे हुए गांवों के किसानों की शिकायतों पर भूमि की चंकबंदी कराने हेतु एस.डी.एम. स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करके एक माह के अंदर रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। निजी स्कूलों की कुछ समस्याओं को भी हल करने हेतु निर्देश दिए।

Related posts

देवघर:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

चुनाव के दौरान जब्ती जल्द ही 9,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करेगी।

rktvnews

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से ओडिशा से आए मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर:धार्मिक अनुष्ठानों का सकारात्मक प्रमाण है आपसी सौहार्द : रघुपति यादव

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment