RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पहली बार हाफ मैराथन,पहले संस्करण में 340 युवाओं ने लिया भाग।

RKTVNEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़ )14 अप्रैल।भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता) कार्यक्रम के तहत मतदाता शिक्षा एवं चुनाव में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने सम्राट पृथ्वीराज सोशल क्लब एवं अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर रविवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया। नारनौल हाफ मैराथन के इस पहले संस्करण में 5,10 व 21 किलोमीटर की अलग-अलग कैटेगरी थी। इस कार्यक्रम का थीम ‘चुनाव का पर्व-देश का गर्व’ और ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ था।
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने नारनौल हाफ मैराथन के पहले संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एडीसी एवं स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी दीपक बाबूलाल करवा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। नारनौल हाफ मैराथन के इस पहले संस्करण में 340 युवाओं ने भाग लिया।
एसपी ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद से तनाव कम होता है, युवाओं का पढ़ाई में मन लगता है। ऐसे में युवाओं में नशे की लत को रोकने के लिए खेलों का बड़ा महत्व है।
इस मौके पर एडीसी ने लोगों से 25 मई को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष, सहभागी, सुलभ, समावेशी, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं और आगामी चुनाव में निर्वाचन आयोग ने अधिक से अधिक मतदाता भागीदारी पर ध्यान केंद्रित किया है।
श्री करवा ने बताया कि जिले में कुल 7 लाख 20 हजार 623 मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष की आयु के 8907 नए युवा मतदाता जोड़े गए हैं। युवाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए जिला प्रशासन उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रहा है।
इस मौके पर नीरपुर सरपंच रतनपाल चौहान ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला सैनिकों की भूमि है। एसपीएससी क्लब का उद्देश्य युवाओं में खेलों को बढ़ावा देना और उन्हें नशे जैसी बीमारी से दूर रखना है। इस आयोजन में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि एसपी अर्श वर्मा (आईपीएस) और एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने भी हाफ मैराथन में हिस्सा लिया। एडीसी ने 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी की, जबकि एसपी ने 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। उन्होंने बताया कि 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के प्रथम विजेता प्रतिभागी को 31 हजार व द्वितीय विजेता प्रतिभागी को 21 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया।
10 किलोमीटर हाफ मैराथन के प्रथम विजेता प्रतिभागी को 11 हजार रुपए व द्वितीय को 5100 रुपए देकर सम्मानित किया। 5 किलोमीटर हाफ मैराथन के प्रथम विजेता प्रतिभागी को 3100 रुपए व द्वितीय को 2100 रुपए देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सम्राट पृथ्वीराज सोशल क्लब के प्रेसिडेंट छत्रपाल चौहान तथा सचिव अमरपाल सिंह भी मौजूद थे।

21 किलोमीटर हाफ मैराथन के विजेता प्रतिभागी

21 किलोमीटर हाफ मैराथन पुरुष वर्ग में मोहित ने 1 घंटे 15 मिनट 55 सेकंड में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनू ने 1 घंटे 17 मिनट 28 सेकंड में पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला वर्ग में पूजा ने 1 घंटे 35 मिनट 28 सेकंड में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नितिशा ने 1 घंटे 40 मिनट 45 सेकंड में पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

10 किलोमीटर हाफ मैराथन के विजेता प्रतिभागी

10 किलोमीटर हाफ मैराथन पुरुष वर्ग में मोहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अकाले हब्तामु निगुसे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में निहारिका ने प्रथम व सरिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

5 किलोमीटर हाफ मैराथन के विजेता प्रतिभागी

5 किलोमीटर हाफ मैराथन पुरुष वर्ग में संदीप ने प्रथम व युवराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में रवीना बदीरा ने प्रथम व परी पुंडीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल से डीजीपी ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

समरसेबुल मोटर व पंखी चोरी के अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:महिलाओं को सशक्त कर रहा है जीविका : डीआरडीए डायरेक्टर

rktvnews

जयपुर:खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स — तकनीक और खेल कौशल का अद्भुत प्रदर्शन, कोटा ओपन विश्वविद्यालय ने जीता गोल्ड।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विक्रमपुर को नये औद्योगिक क्षेत्र के रूप में किया जायेगा विकसित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के बहादुर कर्मियों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment