RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

जयपुर:खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स — तकनीक और खेल कौशल का अद्भुत प्रदर्शन, कोटा ओपन विश्वविद्यालय ने जीता गोल्ड।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)27 नवंबर। उदयपुर में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे दिन बुधवार को एमबी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर के अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम में आयोजित जूडो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तकनीक और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
बुधवार को जुडो के पुरुष वर्ग में 73 किलोग्राम तथा 81 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले आयोजित हुए। इसमें 73 किलोग्राम वर्ग में कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के नीरज नैन को स्वर्ण पदक, पीटीआरएस विश्वविद्यालय के प्रियांशु नेताम को रजत पदक, सीसीएस यूनिवर्सिटी के अमित कुमार आईईएस यूनिवर्सिटी के विशाल जाट को कांस्य पदक मिला। इसी प्रकार 81 किलोग्राम भार वर्ग में एमजेपी विश्वविद्यालय रोहिलखण्ड उत्तरप्रदेश के सचिन कुमार सिंह को स्वर्ण पदक जीएनडी यूनिवर्सिटी के नितिन को रजत पदक एसजेजेटी यूनिवर्सिटी के मनजीत तथा एमजीएसयू यूनिवर्सिटी के मुकेश तर्द को कांस्य पदक मिला।
महिला वर्ग में बुधवार को 63 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले आयोजित हुए इसमें महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी हरियाणा की प्रीति को स्वर्ण पदक, एसजीपी यूनिवर्सिटी की तन्वी बराड़ को रजत पदक, सीसीएस यूनिवर्सिटी की मेघा शर्मा तथा डी यू की प्रीति पी को कांस्य पदक मिला। पदक वितरण समारोह में अर्जुन अवार्डी अकरम शाह, चंडीगढ़ जुडो एसोशिएशन के सचिव शंभु सोनी, उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन तथा जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। जूडो में कई मैच अंतिम सेकंड तक रोमांच से भरे रहे, जहां मात्र एक पॉइंट के अंतर से जीत-हार तय हुई। स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि जूडो प्रतिस्पर्धाओं में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए सैकड़ों प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबले अत्यंत उच्च स्तर के हो रहे हैं। खिलाड़ियों की तैयारी, फिटनेस और अनुशासन उल्लेखनीय है।
आयोजन प्रभारी अधिकारी एवं यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि जूडो की प्रतियोगिताओं का गुरुवार को अंतिम दिन है। इसके साथ ही शुक्रवार 28 नवंबर से बीच वॉलीबाल की प्रतिस्पर्धाएँ भी प्रारंभ हो जाएगी। कायकिंग की प्रतिस्पर्धाएं फतहसागर में 2 दिसम्बर से आयोजित होगी।

मेहमान खिलाड़ियों ने व्यवस्थाओं के प्रति जताया संतोष

खेलो इंडिया गेम्स प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए विभिन्न विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रशासन द्वारा की किये गए प्रबंधों की प्रशंसा की। गोल्ड मेडल विजेता उत्तर प्रदेश के सचिन कुमार सिंह ने बताया कि उदयपुर आकर अच्छा लगा, सुविधाएं बेहतरीन मुहैया करवाई गई है, सभी प्रबंध सराहनीय है। उदयपुर की खूबसूरती के बारे में महज सुना था, यहां आए तो अपनी आंखों से निहारा। हनुमानगढ़ के एथलीट मनजीत ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा अधिक से अधिक खेलों की तरफ आए और अपना कॅरियर बनाएं।

Related posts

झारखण्ड:चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

rktvnews

झारखंड:मंत्री चमरा लिंडा ने सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आई०टी०डी०ए० तथा प्रमंडलीय उप-निदेशकों को दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

प्रगति के क्षेत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जोड़ीदार राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गिरीडीह:शहर में चलाया गया व्यापक वाहन जांच अभियान।

rktvnews

सड़क दुर्घटना में घायल की मदद को पहुंचे रघुपति यादव,बचाई जान।

rktvnews

शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment