RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बागपत:बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती जनपद में मनाई गई।

RKTV NEWS/बगपत(उत्तर प्रदेश)14 अप्रैल। भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी की 133 बी जयन्ती जनपद मनाई गई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अन्य अधिकारियों के संग बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
जिलाधिकारी ने कहा कि विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है, जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी। अंग्रेजो से जब देश आजाद हुआ और संविधान का निर्माण हुआ तबसे लेकर आज तक देश में बहुत परिवर्तन हुए। संविधान में अधिकार के साथ कर्तव्य व दायित्वों का वर्णन भी है। हमें अधिकारों के प्रति सचेत रहने के साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। डाॅ. आंबेडकर ने कहा था शिक्षित बनो और संघर्ष करों इसलिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। जब हम शिक्षित होगें तो देश प्रगति की ओर बढ़ेगा और देश की प्रगति के साथ हमारी भी तरक्की भी जुड़ी है। उन्होंने डॉ आंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने आजीवन सामाजिक सुधार के लिए कार्य किया। बाबा साहब भारतीय संविधान के जनक होने के साथ ही भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। आज हम सभी को बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और बच्चों, युवाओं और विद्यार्थियों को बाबा साहब के बारे में अध्ययन करना चाहिए कि किस प्रकार जीवन में कठिनाइयां होने के बावजूद उन्होंने संघर्ष करते हुए एक नया अध्याय लिखा।
अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्षता से संविधान के मूल मंत्र पर नियमों का पालन करते हुए अपने कार्य दायित्वों का निष्पादन करें। आगे बढ़े, आने वाला समय शुभ हो। अच्छे कामों के जरिए जिले व अपने परिवार का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर के बताए गए रास्तों का अनुश्रवण करें।
कलेक्ट प्रभारी मनीष कुमार यादव ने डाॅ. आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व पर सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह: उपविकास आयुक्त ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

टाइम्स हायर एजुकेशन इनॉगरल इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2025: कीट भारत में चौथा सर्वश्रेष्ठ और दुनिया में 92वां स्थान अर्जित किया।

rktvnews

शहीदे-आजम भगत सिंह को राष्ट्र नायक का दर्जा दे 23 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित करे सरकार :दिलराज प्रीतम

rktvnews

बिहार: भोजपुर:20 अक्टूबर से होगी राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2024 -25

rktvnews

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सेक्टर ऑफिसर्स एवं बीएलओ से चर्चा कर मतदान की जानकारी ली।

rktvnews

शिक्षक तो पढ़ा रहे हैं, लेकिन क्या बच्चे सीख भी रहे हैं?

rktvnews

Leave a Comment