
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 फरवरी। रविवार को बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के उपलक्ष्य में भोजपुर पुलिस द्वारा भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ किया गया।
इस विशेष अवसर पर महिला सिपाहियों ने बाइक जागरूकता रैली निकालकर आम जन को यातायात नियमों के पालन के प्रति सचेत किया और महिला सशक्तिकरण व सामाजिक सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया।
इसके साथ ही बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों के लिए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया और उन्होंने सभी जवानों को पूरी निष्ठा के साथ आगामी कार्यक्रमों व विभागीय कर्तव्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया, जिससे पुलिस बल के उत्साह और सामुदायिक सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा मिली।
