RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

उसे भूल जाना ही बेहतर होगा! : सुजीत कुमार

सुजीत कुमार

उसे भूल जाना ही बेहतर होगा!

जब ये ज़िस्म जर्ज़र
आँखें कमजोर
हो जायेगी
निकलेंगे ना कोई शब्द
ना सुनाई देगा कोई बोल
तब तुम दुनियाँ को बताना
एक कवि/शायर का किस्सा
फिर एक दास्तां सुनाना
जो लिखता था हर लफ्ज़ में
तुम्हारे खूबसूरती के किस्से l
तुम ज़माने को बताना
कि कैसे चंद लम्हों की
मुलाक़ात के बाद
एक लम्बी जुदाई
साथ आई थी और
कहानी-कविता औऱ शायरी ही
बातों का बहाना बन गई थी l
तुम वो सारी बातें बताना
जो तुम्हारे और कवि/शायर के
दरमियाँ गुजरे है पर य़ह मत बताना
कि वो कवि/शायर तुम्हारा दीवाना था।
नाम क्या था कोई पूछे तो
कह देना वो एक अजनबी था
जो खुशबु की तरह जिन्दगी में
आया और खुशबु बिखरते हुए
दूर/वापस चला गया।
शायद वो जिन्दगी का
एक सुनहरा दौर था जिसे अब
भूल जाना ही बेहतर होगा।

Related posts

मोतिहारी:उप विकास आयुक्त ने की कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: असमाजिक तत्वों द्वारा सोलर लाइट को नुकसान पहुंचाने पर होगी कार्रवाई,जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

rktvnews

भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एक वरिष्ठ सांसद की टिप्पणी “नए कानूनों का मसौदा अंशकालिक लोगों द्वारा तैयार किया गया” की निंदा की।

rktvnews

गोपालगंज:डीएम की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : कृषक उन्नति योजना : धान की बोनस राशि पाकर प्रदेश के किसानों में उत्साह का माहौल।

rktvnews

Leave a Comment