RKTV NEWS/सुपौल (बिहार)14 अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर मतदाता जागरुकता हेतु आज बी०एस०एस० कॉलेज, सुपौल से कौशल कुमार, भा०प्र०से०, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल एवं शैशव यादव, पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरुकता से संबंधित साईकिल रैली को रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम जिला स्वीप कोषांग, सुपौल के माध्यम से करवाया गया। जिसके वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल हैं। जिनके सम्पूर्ण पर्यवेक्षण में उक्त कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया गया।
मतदाता जागरुकता से संबंधित साईकिल रैली में नेहरु युवा केन्द्र, सुपौल के सचिव, शुभम कुमार के द्वारा काफी सहयोग किया गया। इनके द्वारा मतदाता जागरुकता से संबंधित साईकिल रैली में नेहरू युवा केन्द्र के लगभग 150 Volunteers के साथ रैली कार्यक्रम में भाग लिया गया। साईकिल रैली बी०एस०एस० कॉलेज, सुपौल के मुख्य द्वार से प्रारम्भ होकर लगभग 13 कि०मी० सी०एच०सी०, किशनपुर में समाप्त हुआ। उक्त साईकिल रैली में नेहरु युवा केन्द्र के Volunteers के साथ-साथ जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा भाग लिया गया।
जिला प्रशासन, सुपौल की ओर से आयोजित मतदाता जागरुकता साईकिल रैली का मुख्य उद्येश्य जिले के मतदाताओं के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। देश में मजबूत लोकतंत्र स्थापित हो, इसके लिए जिले के प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु मतदाता जागरुकता साईकिल रैली का आयोजन किया गया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा मतदाताओं से अपील किया गया कि सभी मतदाता दिनांक 07 मई, 2024, दिन मंगलवार को अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
साईकिल रैली सफलतापूर्वक अपने गंतव्य स्थल सी०एच०सी० किशनपुर पहुँचा तथा वहाँ जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा रैली में भाग लेनेवाले नेहरु युवा केन्द्र के Volunteers, पदाधिकारी/कर्मी एवं उपस्थित सी०एच०सी के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ दिलाया गया एवं संबोधन भी किया गया।उक्त कार्यक्रम में रशिद कलीम अंसारी, अपर समाहर्ता, सुपौल, सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सुपौल, सिविल सर्जन, सुपौल तथा जिले के अन्य पदाधिकारीगण के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय, सुपौल एवं किशनपुर के पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा भाग लिया गया।

