RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

राजनांदगांव : भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव ने जीता स्वीप हॉकी मतदान कप 2024।

स्वीप हॉकी प्रतियोगिता खेलकर खिलाडिय़ों ने 26 अप्रैल को मतदान के लिए नागरिकों से किया आव्हान।

– हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा बॉल और हॉकी से स्वीप आकृति बनाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।

– अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में स्वीप हॉकी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/राजनांदगांव(छत्तीसगढ़ )14अप्रैल।अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में स्वीप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वीप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव और खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव की महिला टीम के बीच मैच हुआ। स्वीप हॉकी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने हिस्सा लेकर 26 अप्रैल 2024 को मतदान के लिए नागरिकों से आव्हान किया। अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा बॉल और हॉकी से स्वीप आकृति बनाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप सुरूचि सिंह के निर्देशन पर जिले में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए जा रहे हैं।
जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप सुरूचि सिंह ने भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव और खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव महिला विंग्स खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्वीप हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीम भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव को स्वीप हॉकी मतदान कप 2024 देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उप विजेता टीम खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने मतदाता सूची में जुड़े खिलाडिय़ों को मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और अन्य खिलाडिय़ों से घर के अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को फिट राजनांदगांव, फिट वोटर्स, गुड मॉर्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम पुष्प वाटिका रानी सागर के पास आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी को हिस्सा बनने कहा।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने खेल के साथ-साथ अच्छी पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने खिलाडिय़ों को लोकतंत्र में एक-एक वोट के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मतदान दिवस 26 अप्रैल को अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने कहा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप रश्मि सिंह, रणविजय सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर के तीन कलाकारों को मिला बिहार कला पुरस्कार।

rktvnews

जिला पंचायत की सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित।

rktvnews

भारत आज रक्षा क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से सुसज्जित हैः केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

लोजपा(रा) छात्र प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा शोक सांत्वना देने पहुंचे आरा।

rktvnews

वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय का खुलासा,निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों को बंद करने के लिए बैंकों को कोई निर्देश नहीं दिया गया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment