RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

महेन्द्रगढ़:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया अनाज मंडियों का निरीक्षण,किसानों की समस्याएं सुनी।

समय पर उठान ना होने पर एजेंसी को कारण बताओ नोटिस होगा जारी :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

RKTV NEWS/महेंद्रगढ़(कनीना) 14 अप्रेल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि रबी फसल की सरकारी खरीद में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। एक साथ में अत्यधिक मात्रा में सरसों आने के कारण मंडियों में थोड़ी भीड़ रहती है। सभी किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। डीसी ने शनिवार को कनीना तथा महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान किसानों के साथ बातचीत कर रही थी।
उन्होंने कहा कि किसान बहुत ही मेहनत के साथ अन्न पैदा करता है। ऐसे में जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचते समय किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को जिले की अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर सरसों के उठान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा संबंधित एसडीएम को मंडियों में फसल के उठान के कार्य की निरंतर निगरानी रखने और उठान कार्य में तेजी लाने को कहा। जिन आढ़तियों के पास लेबर नहीं है उन्हें नोटिस जारी किया जाए।
डीसी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई एजेंसी उठान कार्य में देरी करती है तो संबंधित एजेंसी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तनशील रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में अनाज मंडियों में सरसों का उठान समय से किया जाए ताकि बारिश आने की सूरत में अनाज को नुकसान ना हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों को अनाज मंडियों में किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं हेतु निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मंडियों में साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर महेंद्रगढ़ के एसडीएम संजीव कुमार, कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह,डीएम हैफेड प्रवीण कुमार, सचिव मार्केटिंग बोर्ड नुकुल यादव व सचिव कोमिला के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

rktvnews

चतरा:प्रकृति के साथ जीवन चक्र समझने का पर्व : चतरा में छठ घाट स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया में डेढ़ दर्जन घर गंगा में विलीन।

rktvnews

भोजपुर:अनशनकारी छात्र जदयू को मिला समझौता पत्र,कार्रवाई नहीं होने पर करेंगे राजभवन का घेराव।

rktvnews

नाविका सागर परिक्रमा II आईएनएसवी तारिणी, तीसरे बंदरगाह- पोर्ट स्टेनली पहुंचा।

rktvnews

गोस्वामी तुलसीदास युग प्रवर्तक कवि :प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment