RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:श्रावणी मेला को लेकर बनाये गए टेंट सीटी में श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा हेतु व्यापक इंतजाम।

स्वच्छ देवघर, स्वस्थ्य देवघर अभियान को ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी में स्वच्छता के 24 घंटे विशेष व्यवस्था।

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निःशुल्क टेंट सीटी में आवासन, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था के दुरूस्त इंतजाम।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)19 जुलाई।राजकीय श्रावणी मेला, 2025 शुरू होते हीं देवघर में कांवरियों का तांता लग गया है। ऐसे में कई बार यहां के होटलों, धर्मशालाओं इत्यादि के पूरी तरह से भर जाने से श्रद्धालुओं को आवासन हेतु इधर-उधर घुमते देखा गया है और उनकी इसी कष्ट को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के द्वारा देवघर में निःशुल्क टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है, ताकि यहाँ आए कांवरियों को आवासन संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इसके अलावे इस वर्ष यहां आने वाले कांवरियों हेतु बाघमारा में एक और कोठिया में दो चिन्हित स्थलों पर टेंट सिटी का निर्माण कराया है। इन टेंट सिटी में थके-हारे कांवरियों को राहत मिलेगी, जिन्हें भीड़ की वजह से होटलों व धर्मशालााओं में जगह नहीं मिल पाता है। ऐसे में वे यहाँ आकर निश्चित होकर आराम कर सकेंगे। साथ हीं स्वच्छ देवघर, स्वस्थ्य देवघर को ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है एवं सभी मुलभूत सुविधाएं यथा-शौचालय, बिजली, पानी, पंखा, बेड, मोबाईल चार्जिंग, स्नानगृह, आरओ वाटर, अग्निशमन यंत्र आदि उपलब्ध करायी गयी है। वहीं इन टेन्ट सिटी में आवासन हेतु कांवरियों को किसी प्रकार का शुल्क चुकाने की आवश्यकता नहीं है, ये बिल्कुल निःशुल्क हैं। इसके अतिरिक्त टेंट सिटी में रहने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के साथ-साथ सी0सी0टी0भी0 कैमरा के माध्यम से सभी टेंट सिटी में हो रही गतिविधियों की निगरानी भी की जा रहीे है। साथ ही टेंट सिटी में हेल्प डेस्क का भी निर्माण कराया गया है, ताकि किसी प्रकार की जानकारी वो आसानी से प्राप्त कर सके।

राज्य सरकार व जिला प्रशासन की व्यवस्था को श्रद्धालुओं ने सराहा….

टेंट सिटी में विश्राम करने वाले कटिहार (बिहार) के शंकर, निवेश व आनंद बम से जब टीम जनसंपर्क विभाग के सदस्यों ने बात की तो उन्होंने कहा कि सरकार ने यह बहुत अच्छा कदम उठाया है। इसमें हमें होटल जैसा हीं आराम निःशुल्क उपलब्ध हो रहा है, जिससे हमारे व्यय में भी कमी आयी है। साथ हीं उन्होंने साफ-सफाई के साथ एक हीं स्थान पर निःशुल्क इतनी अच्छी सुविधाएं देने के लिए सरकार के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

Related posts

भोपाल:वर्ष 2026 को कृषि आधारित उद्योगों के विकास वर्ष के रूप में मनायेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नारनौल:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने ली राजनीतिक दलों की बैठक।

rktvnews

झारखंड को लूटकर नोर्टों का पहाड़ बनाने वालों को जनता-जनार्दन सजा देने का संकल्प ले चुकी है : नरेन्द्र मोदी

rktvnews

पीआर 24×7 के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, फाउंडर अतुल मलिकराम को बिज़नेस प्रिज़्म के ’10 मोस्ट आइकॉनिक लीडर्स इन इंडिया 2024′ सम्मान से नवाजा गया।

rktvnews

भोजपुर:सत्यमेव मानसिक विकास केंद्र नववर्ष में नए संकल्प के साथ अग्रसर: डा स्मिता कुमारी

rktvnews

चतरा:नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 को लेकर समाहरणालय में हुआ रेंडमाइजेशन।

rktvnews

Leave a Comment