RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तालिमी मरकज की बहाली मे भारी अनियमितता : क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)24 जनवरी।तालिमी मरकज व टोला सेवक की बहाली मे भारी अनियमितता हो रही है यह बात एक प्रेस ब्यान मे इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कही।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने तालिमी मरकज की बहाली मे गड़बड़ी को लेकर जिला पदाधिकारी को पत्र लिख कर अवगत कराया है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि नियमावली मे है कि जिस विद्यालय मे तालिमी मरकज की बहाली होनी है और वह विद्यालय जिस वार्ड या पंचायत मे होगा वहां का वार्ड पार्षद या मुखिया कमिटी का अध्यक्ष होगा.
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा शाहाबाद उर्दू विद्यालय महादेवा मे बहाली होनी है तथा यह विद्यालय वार्ड 22 मे पड़ता है और जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से विज्ञापन मे गड़बड़ी कर वार्ड 21 कर दिया गया है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला पदाधिकारी से इसकी जांच कर इस बहाली को रद्द करने की मांग की है.भाकपा माले नेता ने कहा कि इस बहाली के लिए गडबड़ रोस्टर जारी किया गया है जहां मुस्लिम की संख्या कम है वहां तालिमी मरकज की बहाली हो रही है सहार प्रखंड के पेउर, अबगिला, मिश्रीचक, गुलजारपुर गंज छतरपुरा कोशियर जैसे बड़ी आबादी वाले गांव मे कोइ सिट नहीं है तरारी प्रखंड को एक भी सिट नहीं मिला जबकी दर्जनों बड़ी मुस्लिम आबादी वाले गांव है.
भाकपा माले नेता ने जिला पदाधिकारी से मांग की है की तालिमी मरकज की बहाली की अनियमितता पर रोक लगाई जाय तथा वर्तमान बहाली की प्रक्रिया को रद्द करते हुए फ्रेस सर्वे कराते हुए नयी तालिमी मरकज की बहाली की प्रक्रिया शुरु कराई जाय।

Related posts

भोजपुर के आरा में चैत्र महोत्सव में गंगा अवतरण को कथक कलाकार जीवंत करेंगे…..

rktvnews

चतरा:मिशन वात्सल्य अंतर्गत योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति (SFCAC) की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

दो शराबी गये जेल।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0सी0डी0एस0 एवं मनरेगा माध्यम से बनाए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्र भवन के निर्माण एवं भूमि उपलब्धता के अद्यतन स्थिति के संबंध में की गई समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा विश्व शांति के अग्रदूत दूत : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

हनुमानगढ:एडीएम डॉ. सापेला हुए मतदान दिवस के उपलक्ष में राज्य स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment