RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:बैसाखी पर बिटन मार्केट दशहरा मैदान में लगेगा मेला,विभिन्न प्रकार होंगे रंगारंग कार्यक्रम , लज़ीज़ व्यंजनों के लगेंगे स्टॉल।

RKTV NEWS/भोपाल( मध्यप्रदेश)13 अप्रैल।मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में पंजाबी समाज द्वारा विशेष मेला आयोजित होगा। बैसाखी मेले का आयोजन बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान भोपाल में किया जा रहा है। जिसमे समाज द्वारा सभी पंजाबी परिवारों को आमंत्रित किया गया है।
अध्यक्ष संजीव सचदेव ने जानकारी दी कि समाज द्वारा मेले में पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अखिलेश तिवारी और नवनीत कौर द्वारा पंजाबी लोकगीत और पंजाबी गिद्धा और भांगड़ा इत्यादि की भरमार रहेगी । ओबदुल्लागंज से भी बाल कलाकार आ कर पंजाबी गिद्धा की शानदार प्रस्तुति देंगे।
इसके अलावा मेले में अनेक लज़्ज़तदार व्यंजनों के स्टाल पंजाबी , साउथ इण्डियन , कांटीनेंटल , होटल सूर्या , छोले कुलचे , मनोहर डेरी फ़ालूदा क़ुल्फ़ी इत्यादि खाने पीने के स्टाल लगेंगे।
बच्चों के लिए झूले और गेम्स इत्यादि लगाए जाएँगे।
मेले में समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा और उनको प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएँगे।
समाज सेविका प्रकाश कौर खनूजा जी का इस अवसर पर विशेष सम्मान किया जाएगा।
इस मेले के चेयरमैन सरदार जेपीएस अरोरा और को-चेयरमैन पवन अरोरा हैं।
मेले को यादगार बनाने के लिए समाज की महिला विंग द्वारा अध्यक्ष सविता शाह के निर्देशन में गिद्धे की ख़ास तैयारियाँ की जा रही हैं।

Related posts

भोजपुर:केन्द्र सरकार के जातीय जनगणना के निर्णय को विपक्ष द्वारा श्रेय लेने की पाखंडी राजनीति हो रही है: निहोरा यादव

rktvnews

देवघर:स्वच्छता ही सेवा 2025 समापन दिवस पर सफाई मित्रों के कार्यों की की गई सराहना।

rktvnews

दानापुर:मेडिकल छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत पर निकाला कैंडल मार्च।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सांसद अजीत कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:दिशा एक प्रयास का संकल्प, साल भर में बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भोजपुर : सचिव डा सुनीता

rktvnews

भोजपुर:DMF अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment