RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए डीएम और एसपी।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)13 अप्रैल।आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार की अध्यक्षता में लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों की समीक्षा हेतु वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, मनीष कुमार के द्वारा भाग लिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी बक्सर जिला के लिए अंतिम एकीकृत निर्वाचक सूची को निर्धारित तिथि दिनांक 15.05.2024 को मुद्रित किया जायेगा एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दिया जायेगा।
पोस्टल बैटेल से मतदान से समाप्ति के पश्चात निर्वाचक सूची की चिन्हित प्रति तैयार की जायेगी। मतदाता सूचना पर्ची मुद्रण हेतु पीडीएफ डाउनलोड कर लिया गया है एवं मुद्रण किया जा रहा है। मतदान केन्द्रवार ASD लिस्ट बी0एल0ओ0 द्वारा तैयार की जा रही है। निर्वाचन विभाग बिहार पटना से 198000 मतदाता मार्गदर्शक की प्रति उपलब्ध कराया गया है। मतदाता सूचना पर्ची मुद्रण के पश्चात मतदाता मार्गदर्शक की एक-एक प्रति प्रत्येक परिवार (गृह संख्या) को बी0एल0ओ0 द्वारा वितरित किया जायेगा। जबकि मतदाता सूचना पर्ची प्रत्येक वोटर को बी0एल0ओ0 द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
कर्मियों के प्रथम यादृच्छिकीकरण दिनांक 13.04.2024 को किया जायेगा एवं द्वितीय यादृच्छिकीकरण मतदान दिवस से 15-14 दिन पूर्व किया जायेगा। पोस्टल बैलेट पेपर हेतु मतदान कर्मी को प्रथम नियुक्ति पत्र के साथ प्रपत्र 12 उपलब्ध कराया जायेगा एवं प्रथम प्रशिक्षण के समय प्रपत्र 12 संग्रहण कर लिया जायेगा। सभी बी0एल0ओ0 द्वारा PwD & 85+ आयु वर्ग मतदाता की पहचान कर ली गई है। फार्म 12 डी बी0एल0ओ0 द्वारा सभी संबंधितों को वितरित किया जा रहा है एंव नोटिफिकेशन के पाँच दिन के अंदर भरे हुए फार्म 12 डी संग्रहण कर पोस्टल बैलेट मुद्रण के पश्चात होम वोटिंग, पंपलेट एवं पोस्टर आदि के मुद्रण के संबंध में RP Act 1951 की धारा 127 (A) के तहत सभी प्रेस एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव को इसकी जानकारी देना इत्यादि के संबंध में विमर्श करते हुए निर्देश दिए गए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

विद्युत् कामगारो का विद्युत् कॉलोनी, गोढ़ना रोड, आरा में यूनियन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

rktvnews

उज्जैन:तारामंडल में बच्चे कलेक्टर संग चलें अनंत अंतरिक्ष की उड़ान पर।

rktvnews

भोपाल में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेट मीडिया सेंटर – मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार: जनता नही सहेगी तेजस्वी का भार ,बेमानी है यात्रा आभार: प्रशांत किशोर

rktvnews

पश्चिमी वायु कमान के कमांडरों का सम्मेलन – 2023

rktvnews

इंटर का परिणाम उत्साह वर्धक- प्राचार्या प्रो आभा सिंह।

rktvnews

Leave a Comment