
RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)15 अक्टूबर।उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निदेश के आलोक में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज मझिआंव मोड़ एवं मेन रोड स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
जिन प्रतिष्ठानों की जांच की गई उनमे श्री राम स्वीट्स, श्रीकृष्णा स्वीट्स, न्यू राजललक्ष्मी स्वीट्स, कमलापुरी मिष्ठान, राम प्रसाद किराना स्टोर, प्रमोद जनरल स्टोर, राजन फ़ास्ट फ़ूड आदि शामिल हैं।
जांच दल द्वारा श्री राम स्वीट्स मे पनीर की ऑन स्पॉट जांच की गई, जहां 8 किलोग्राम मिलावटी पनीर की मात्रा पाई गई, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही पनीर का सैंपल जांच हेतु भी लिया गया।
इस निरिक्षण मे न्यू राज लक्ष्मी स्वीट्स से बूंदी लडू, संतोष किराना दुकान से कलर चिप्स, श्री कृष्णा स्वीट्स से बर्फी, राम प्रसाद किराना स्टोर से Palmoline Oil का सैंपल जांच हेतु लिया गया। उक्त सारे नमूनों को राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जायेगा। अग्रेतर कार्रवाई जांच प्रतिवेदन के आधार पर की जाएगी। जाँच अभियान के दौरान कुछ खाद्य कारोबारी अपना प्रतिष्ठान बंद करके भाग गए।
जांच के क्रम मे ये पाया गया कि उक्त सभी प्रतिष्ठानों में Pamoline Oil का इस्तेमाल किया जा रहा हैँ, जो सेहत के लिए हानिकारक है। सभी को अच्छे ब्रांड के तेल और रिफाइंड oil इस्तेमाल करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार करने पर पंकज कुमार एवं संतोष कुमार को नोटिस प्रेषित किया गया।
सभी प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, *FSSAI मानक* वाले खाद्य योजक पदार्थों का प्रयोग करने एवं केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित रंगों का ही प्रयोग करने और अनावश्यक रंगों के इस्तेमाल से परहेज करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम तथा इसके अंतर्गत लागू विनियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जाँच दल द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए इस तरह का अभियान पूरे जिले में लगातार चलता रहेगा।
जाँच दल में मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री, अंनिरुद्ध रॉय, किरण हेमब्रम, रोहित कुमार एवं पुलिस विभाग के कर्मी आदि मौजूद थें।
