RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:दिव्यांग आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

आपदा के समय सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित स्थानों पर जाने की प्रक्रिया और सामुदायिक सहयोग के महत्व की दी गयी जानकारी।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)27 सितंबर।आपदा की परिस्थितियों में दिव्यांगजनों की सुरक्षा और बचाव को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को बगहा में दिव्यांग आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नगमा तबस्सुम ने बताया कि इस अवसर पर विशेषज्ञों ने उपस्थित दिव्यांगजनों को आपदा के समय सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित स्थानों पर जाने की प्रक्रिया और सामुदायिक सहयोग के महत्व की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ भी साझा की गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आपदा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे सुरक्षित रह सकें। इस प्रशिक्षण से दिव्यांगजन अपने साथ-साथ परिवार और समाज की सुरक्षा में भी सहयोग कर सकेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए ताकि दिव्यांगजनों की सुरक्षा और भी मजबूत हो सके।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग, स्टेट सोसायटी फॉर अल्ट्रा पुअर एंड सोशल वेलफेयर सक्षम, अनुमंडल कार्यकम प्रबंधन इकाई सह बुनियाद केंद्र, बगहा के पदाधिकारी, कर्मी सहित दिव्यांगजन, अभिभावक उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर की पहचान उसकी संघर्षशील जनता, अदम्य हौसलों और विकासशील सोच से है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत:लिंग परीक्षण रोकने एवं भ्रूण लिंग संबंधी कानूनों की जागरूकता को ले कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

चतरा:सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन’ अभियान के तहत बालिका सम्मान समारोह का आयोजन!बाल संरक्षण में भागीदारी निभाने वाली 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली गैर विवाहित लड़कियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की दिखी झलक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन 2024 का खिताब जीतने पर पंकज आडवाणी की सराहना की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अगस्त 25

rktvnews

Leave a Comment