RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

देहरादून:पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)13 अप्रैल।वोटर जागरूकता में जनसंपर्क की भूमिका पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा आज राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड में अपेक्षाकृत कम वोट प्रतिशत के कारणों और इसे बढ़ाए जाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। कॉन्फ्रेंस में उपनिदेशक सूचना और निर्वाचन में नोडल मीडिया रवि बिजारनीया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट प्रतिशत को बढ़ाए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर मतदान शपथ का अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया पर खास तौर पर फोकस किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सोशल मीडिया एक्टिविटीज की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी सराहना की है। मुख्य वक्ता समाजसेवी अनूप नौटियाल ने उत्तराखण्ड में पिछले लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पहले की अपेक्षा उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत बढ़ा है, परंतु हम अभी भी राष्ट्रीय औसत से कम हैं। उन्होंने कहा कि इस गैप को कम करने के लिए दीर्घकालीन योजना पर गंभीरता से काम किए जाने की जरूरत है। इस दौरान हुडको के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय भार्गव ने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में हम सभी को सामाजिक भागीदारी निभानी होगी। कार्यक्रम के संचालक पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती ने कहा कि पीआरएसआई द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में कार्यरत रही है। इस दौरान सभी का स्वागत करते हुए पीआरएसआई के कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट ने कहा कि इस कार्यशाला से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्रम में नेशनल काउंसिल के सदस्य अनिल वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर पीआरएसआई के सदस्य वैभव गोयल, डॉ. मनोज गोविल, संजय सिंह, आकाश शर्मा, संजय बिष्ट, पुष्कर सिंह नेगी, सुशील सती, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंडल कारा आरा में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

छपरा नगर निगम क्षेत्र में खनुआ नाले पर बने दुकानों को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी! वर्तमान अभियान में अब तक कुल 160 दुकानों को हटाया गया।

rktvnews

आईओएस सागर ने तंजानिया के दार-एस-सलाम में पहला बंदरगाह दौरा किया।

rktvnews

हर वचन होगा पूरा : तेजस्वी यादव

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment