RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

नई शराब नीति के तहत प्रगति पर विस्तृत चर्चा, सख्त निरीक्षण के निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)12 अगस्त।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में उत्पाद विभाग द्वारा क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से नई शराब नीति के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार ने जानकारी दी कि गढ़वा जिले में कुल 18 श्रेणियों (कैटेगरी) में से 06 श्रेणियों के लिए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि शेष श्रेणियों के आवेदन प्रक्रिया में हैं। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2025 को ऑनलाइन माध्यम से टोकन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
उपायुक्त श्री यादव ने जिले में संचालित शराब दुकानों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में शराब दुकानों की नियमित जाँच करें और गलत कार्यों में लिप्त दुकानों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।
बैठक में उपायुक्त श्री यादव के साथ अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी नगर ऊंटरी प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन गढ़वा ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित दर पर ही शराब क्रय करें एवं किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करें।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में पलासमुद्रम स्थित एनएसीआईएन में सिविल सेवा अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने रामगढ़ प्रखंड के महुबना क्षेत्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

देवघर :उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक।

rktvnews

रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर।

rktvnews

भोपाल:प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए होगा चित्रकूट का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment