RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंडल कारा आरा में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 अक्टूबर। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में 10 अक्टूबर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता शिविर सह मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मंडल कारा आरा में किया गया।
इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि इस जागरूकता शिविर सह स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कराधीन बंदियों के बीच जागरूकता फैलाते हुए उनकी मानसिक स्वास्थ्य की जांच करना है। आगे सचिव ने बताया कि इस संबंध में मानसिक आरोग्यशाला कोईलवर के निदेशक को चिकित्सक की टीम उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया था। जिस संबंध में चिकित्सक द्वारा वहां कराधीन बंदियों का स्वास्थ्य जांच भी किया गया। इस अवसर पर जेल सहायक अधीक्षक शबनम प्रिया, मानसिक आरोग्यशाला कोईलवर से आए डॉ अमित कुमार सिंह मनोचिकित्सक, विपिन कुमार परिचारिका श्रेणी ए, जयपाल मांझी, साईकियाट्रिक सोशल वर्कर, मो0 मोदस्सीर आलम के साथ जेल पैनल अधिवक्ता जयंत कुमार सिंह एवं पारा विधिक स्वयंसेवक प्रत्यूष कुमार, संजू कुमारी, पवन कुमार पांडे उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर : खरीफ महाभियान कार्यशाला मे किसानो को खेती की दी गई जानकारी।

rktvnews

पटना:वाह उस्ताद के माध्यम से कला संस्कृति का होगा विकास।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से किसान क्रेडिट कार्ड घर-घर अभियान, किसान ऋण पोर्टल और विंड्स मैनुअल का शुभारंभ किया।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से ब्रिटिश हाई कमीशन का प्रतिनिधि मंडल मिला।

rktvnews

भोजपुर:हर प्रसाद दास जैन +2 स्कूल आरा में पौधों का वितरण, पौधारोपण से होगा पर्यावरण संतुलित: प्राचार्य डॉ संजीव कुमार

rktvnews

Leave a Comment