RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

छपरा नगर निगम क्षेत्र में खनुआ नाले पर बने दुकानों को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी! वर्तमान अभियान में अब तक कुल 160 दुकानों को हटाया गया।

सारण/छपरा 22 सितम्बर।जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के निर्देशालोक में आज नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में छपरा नगर निगम क्षेत्र में खनुआ नाले पर बने हुए दुकान को तोड़कर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है ।आज दूसरे दिन भी सुबह से ही अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है । वर्तमान अभियान के तहत पहले दिन कुल 90 दुकानों को हटाया गया।आज दूसरे दिन भी अभियान चला कर कल 70 दुकानों को हटाया गया।लगातार अभियान चलाकर सभी अतिक्रमण किए हुए दुकानों को तोड़कर खनुआ नाले को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी। आज के अतिक्रमण हटाओ कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सहायक अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीसीएलआर सदर के साथ प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं भारी बल में पुलिस बल उपस्थित थे।चार जेसीबी नगर निगम के तरफ से एवं अतिरिक्त मानव बल लगाकर खनुआ नाले पर बने दुकान को तोड़ा जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में ट्रैक्टर,सफाई कर्मी एवं नगर निगम के कर्मी को लगाया गया है। अभियान के दौरान लगातार माइकिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।जिला प्रशासन और नगर प्रशासन के आपसी सहयोग से आज खनुवा नाला को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करने के लिए तैयार: 18वां संस्करण पांच शहरों में अविस्मरणीय अनुभव कराएगा।

rktvnews

राजस्थान:पंचायती राज मंत्री ने समीक्षा बैठक ली, अधिकारी हर महीने चार रात्री गांव में विश्राम अवश्य करें:मंत्री

rktvnews

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंजीनियर दिवस पर टेक्नोक्रेट्स को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देश की विरासत को संरक्षित करने के बेहतरीन प्रयास की सराहना की।

rktvnews

जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी और कारोबारियों को मिली सहूलियत: सी डी शर्मा

rktvnews

Leave a Comment