RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पूर्वी चंपारण:चुनावी पाठशाला में शिक्षक की भूमिका में दिखे अंचलाधिकारी।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)13 अप्रैल।मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज कार्यक्रम के तीसरे चरण में राजकीय मध्य विद्यालय तुलसीपट्टी में चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। चुनावी पाठशाला की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर दास के संबोधन से हुआ। इसके बाद बीआरपी श्रीकांत सिंह ने चुनावी पाठशाला के प्रतिभागियों का स्वागत किया। चुनावी पाठशाला में शिक्षक की भूमिका में कल्याणपुर के अंचलाधिकारी रणधीर कुमार दिखें। बच्चों को समझाते हुए अंचलाधिकारी रणधीर कुमार ने कहा की चुनावी पर्व में हम सब की भूमिका महत्वपूर्ण है।खासकर बच्चे अपने घर और आसपास के लोगों को मोटिवेट कर उन्हें वोट देने के लिए तैयार करें। चुनावी पाठशाला कार्यक्रम के संयोजक राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर के शिक्षक डॉ सतीश कुमार साथी ने कहा कि अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो अपने हर काम को ईमानदारी से करना होगा। चुनाव के प्रति भी हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है और सबों को वोट देने के लिए प्रेरित करें। चुनावी पाठशाला के अंतिम सत्र में बच्चों से प्रश्नोत्तरी किया गया जिसमें चयनित चार छात्राओं और एक छात्र को मैडल एवं पुस्तक भेंट कर अंचलाधिकारी श्री रणधीर कुमार ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक अब्दुल सलमान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कई शिक्षकों में शिक्षक अमित कश्यप सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सक्रिय रूप से उपस्थित थे। बच्चों की तीन टोली बनाई गई प्रत्येक टोली में 15-15 बच्चों को रखा गया जो समूह बनाकर अपने आसपास के लोगों को चुनाव के लिए जागरूक करेंगे।

Related posts

बक्सर जिला के 03 पंचायत जासो, कमरपुर एवं सरेंजा को टी0बी0 मुक्त किया गया घोषित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के जूनागढ़ में श्री दिव्यकांत नाणावटी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित ‘स्मृति पर्व’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

नेपाल के उपराष्ट्रपति से मिले डा अनिल सुलभ।

rktvnews

विगत एक शताब्दी से कृष्ण जन्मोत्सव पर संगीत सम्मेलन की परंपरा कायम।

rktvnews

गढ़वा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा।

rktvnews

शरद पूर्णिमा की महिमा का बखान संत तुलसीदास ने रामचरितमानस में अत्युत्तम बताया है।

rktvnews

Leave a Comment