RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा जनता की समस्याओं से अवगत होने एवं उसके निदान को आयोजित जनसंवाद में पहुंचे सैकड़ो लोग।

जनसंवाद में आया गरीब परिवार का 18 माह में 33 लाख का बिजली बिली का मुद्दा।

जमीन पर कब्जा, नली गली, सड़क सहित इलाज और विकलांग प्रमाणपत्र का आया आवेदन।

जनसंवाद का आज दूसरा दिन, 16 सितंबर को अगला जनसंवाद।

RKTV NEWS/ आरा(भोजपुर )01 सितम्बर।आज आरा सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में जनता की समस्याओं से अवगत एवं उसके निदान हेतु जनसंवाद आयोजित किया गया। इस जनसंवाद में जनता के द्वारा उनकी समस्याओं को सुना गया और उसे हल करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देशीत किया गया। जनसंवाद में जिले के सैकड़ों फरियादी पहुंचे। आज के इस जनसंवाद में जमीन पर दखल – कब्जा, रास्ता के लिए, नली गली, सड़क सहित इलाज और विकलांग प्रमाणपत्र का ज्यादातर मामला आया।सांसद के समक्ष बिजली विभाग से सम्बंधित एक रोचक मामला आया जिसमे गरीब परिवार जिसके घर मे पंखे और बल्ब के बिल की राशि जो 18 माह का स्मार्ट मीटर द्वारा 33 लाख 23 हजार 8 सौ 10 रुपया है।
जनसंवाद में बिहार राज्य ऑटो रिक्शा (टेम्पो) चालक संघ सहित कई संगठनों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सांसद को सौपा।
इस मौके पर सासंद सुदामा प्रसाद ने कहा कि सरकार तत्काल स्मार्ट मीटर वापस ले और लगाना बंद करे। गरीबों के घर स्मार्ट मीटर लगा कर लाखों का बिजली बिल भेजा जा रहा है जबकि उनके घर मे कोई बड़े उपकरण नही चलते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब अपनी गाढ़ी कमाई फर्जी बिजली बिल में गवां रहें हैं। इस पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने कहा कि इसका कोई लिखित आदेश नही है फिर भी कम्पनियों के फायदे के लिए गांवों में स्मार्ट मीटर लगया जा रहा है। इसी नाम पर पूरे गांव की बिजली भी काटी जा रही है।
आज के जनसंवाद कार्यक्रम में जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, निजी सचिव चंदन कुमार,नगर कमेटी सदस्य मिल्टन कुशवाहा,कृष्णरंजन गुप्ता,सुरज कुमार मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:हत्या पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना,त्वरित गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई हो: अध्यक्ष सर्वण आयोग महाचंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

छत्तीसगढ़ : युक्तियुक्तकरण में नहीं, रिक्त पदों की भर्ती में है स्कूली शिक्षा का भविष्य।

rktvnews

राजस्थान:विवेकानन्द पार्क से एक साथ देख सकते हैं फायसागर और आनासागर झील :विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

रोहतास प्रखंड की शाहाबाद महोत्सव में होगी बड़ी भागीदारी!नगर पंचायत भवन में तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

भोजपुर : दूल्हा-दुल्हन ने शाहपुर थाना मे लिये सात फेरे! मारपीट के बाद परिसर के शिव मंदिर मे संपन्न हुई शादी।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने भुरमुनि जल प्रपात का स्थलीय निरीक्षण किया!संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

rktvnews

Leave a Comment