RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:एक दिवसीय सेमिनार सह सम्मान समारोह का आयोजन।

RKTVNEWS/सारण (छपरा)13 अप्रैल।आज नंदलाल सिंह महाविद्यालय दाउदपुर सरण( जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा, बिहार) के सेमिनार हॉल में डॉक्टर अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर नन्द लाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर – दाउदपुर, सारण एवं समभाव साहित्यिक संस्था बेतिया,पश्चिमी चंपारण बिहार के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समभाव साहित्यिक संस्था द्वारा जिन दो महानुभावों को सम्मानित किया गया।उसमें यशस्वी प्रोफेसर डॉ के.पी.श्रीवास्तव एवं आदरणीय जितेंद्र कुमार सिंह समाजसेवी को यह चादर, माला मोमेंटो और अभिनन्दन – पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समभाव साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष डॉ चन्द्रभान राम एवं संस्था के सचिव डॉ राजेश कुमार चंदेल द्वारा दिया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मुख्य मुख्य वक्ता डॉ राजेश कुमार चंदेल को भी चादर,माला , मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । डॉ अंबेडकर जयंती के अवसर पर बच्चों की उपस्थिति से हर्ष- उल्लास का माहौल बना रहा आज के एकदिवसीय सेमिनार का विषय ‘राष्ट्र निर्माण में डॉक्टर अंबेडकर का योगदान ‘पर सभी विद्वान वक्ताओं ने अपना- अपना विचार रखा। समारोह का शुभारंभ प्रथम वर्ष की -छात्राओं यथा: अनुराधा कुमारी, रागिनी कुमारी , अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी, रीतु कुमारी,शिल्पी कुमार स्वागत गीत से किया गया।सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार साझा किया। अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ के. पी. श्रीवास्तव ने डॉ अम्बेडकर की जयन्ती की सार्थकता पर गंभीरता से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ राजेश कुमार चंदेल ने डॉ अम्बेडकर जयंती पर बोलते हुए कहा कि डॉ अम्बेडकर किसी खास वर्ग के नहीं बल्कि सभी मानवता के पक्षधर थे।उन्होंने सभी समाज उत्थान के उत्थान की बात कही, महिलाओं के अधिकार पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र कुमार सिंह ने अपने विचार साझा किया डॉ चंद्रभान राम ने संयोजक सह मंच संचालन करते हुए संस्था का परिचय देते हुए डॉ आंबेडकर के मिशन शिक्षित बनो संगठित बनो संघर्ष करो पर प्रकाश डाला।डॉ अम्बेडकर का कहना था कि अगर समाज और देश का उत्थान करना है तो शिक्षा का अलख जगाना होगा। शिक्षा हमें जगाती है, शोषण से बचाती है।छात्र- छात्राओं को ऐसे महापुरुष के जीवन से सीख लेनी होगी। डॉ प्रवीण पंकज ने वर्तमान परिपेक्ष्य में डॉ अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करना होगा। डॉक्टर शेखर कुमार जयंती पर बोलते हुए कहा कि संविधान लोकतंत्र का रीढ़ है। डॉ अम्बेडकर समरस समाज का निर्माण करना चाहते थे। डॉ उपेन्द्र कुमार ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर आज भी प्रासंगिक है उन्होंने महाड़, नासिक आन्दोलन का सूत्रधार रहे।डॉक्टर भीमराव के मिशन को आगे बढ़ाने में युवाओं के योगदान की सराहना की। डॉक्टर स्वर्गदीप शर्मा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि हमें डॉक्टर अंबेडकर के विचारों से सीख लेनी होगी समाज को नई दिशा देना होगा ।प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी कुमारी एवं साहिबा कुमारी ने अंबेडकर के द्वारा महिलाओं को दिए जाने वाले अधिकारों कर्तव्यों पर अपना विचार रखा सभी प्राध्यापकों को सहभागिता प्रमाण- पत्र समभाव साहित्यिक संस्था द्वारा दिया गया।
उपस्थित विद्वान प्राध्यापकों में डॉ भगवान ठाकुर,डॉ राकेश कुमार,डॉ जी. डी राठौर,डॉ संजय कुमार,डॉ इन्दु कुमारी,डॉ धनन्जय कुमार सिंह,डॉ राकेश रंजन डॉ रमेश कुमार, डॉ आशीष प्रताप सिंह, संजय कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, दुर्योधन कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

पर्यटन मंत्रालय ने दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग लिया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर का किया शुभारंभ।

rktvnews

जिलाधिकारी ने बागपत चीनी मिल का किया निरीक्षण व अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

बारिश से लोगों व किसानों मे खुशी ।

rktvnews

बागपत:ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं की जिलाधिकारी ने की कड़ी समीक्षा। सचिवों को किया सचेत।

rktvnews

भोजपुर:संयुक्त किसान मोर्चा,केंद्रीय श्रम संगठन,खेत मजदूर संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर देशव्यापी चेतावनी प्रदर्शन दिवस के तहत जिलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment